SSC Recruitment 2020 : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने केंद्र सरकार के कई पदों पर भर्ती के लिए एक विज्ञप्ति जारी कर दी है। ये भर्तियां जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर के पदों पर जा रही हैं, इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई, 2020 है। जो अभ्यर्थी इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, वे सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट या आगे दी गई अधिसूचना को जरूर पढ़ें। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए नोटिफिकेशन या आधिकारिक वेबसाइट देखें।
SSC: कर्मचारी चयन आयोग ने कई पदों के लिए निकाली हैं भर्तियां, जल्द करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महत्वपूर्ण तिथि :
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथि : 29.06.2020 से 25.07.2020
आवेदन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 25.07.2020 (23:30 बजे तक)
ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि : 27.07.2020 (23:30 बजे तक)
आयु सीमा :
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष पदों के अनुसार निर्धारित की गई है।
पदों का विवरण :
पदों की नाम : पदों की संख्या :
जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर और जूनियर ट्रांसलेटर 275 पद
सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर 08 पद
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन डाउनलोड कर उसे पढ़ें।
ऐसे करें आवेदन :
इन पदों पर आवेदन करने से उम्मीदवार सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.nic.in/ या आगे दी गई लिंक के माध्यम से अधिसूचना डाउनलोड कर जरूर पढ़ें। सभी जानकारी प्राप्त करने के बाद आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। किसी तरह की गलती रह जाने पर आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। पंजीकरण करने के बाद आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
चयन प्रक्रिया :
इन पदों पर नौकरी पाने के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : होम गार्ड के पदों पर हो रही हैं भर्तियां, 500 से ज्यादा पद हैं खाली
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक नोटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : पुलिस विभाग में हो रही हैं भर्तियां, असिस्टेंट इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन करने का आज है अंतिम मौका