भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे BHEL की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और नोटिफिकेशन पढ़ें। समस्त जानकारी से अच्छी तरह अवगत होकर आवेदन प्रक्रिया को अंतिम तिथि से पहले पूरा करें। बता दें कि ये भर्तियां ट्रेड अपरेंटिस पदों पर होने जा रही हैं। अगर आप ये नौकरी पाने के इच्छुक हैं, तो आगे दी गई स्लाइड्स से विस्तृत जानकारी पढ़ें।
BHEL में नौकरी का सपना करें पूरा, नहीं देनी कोई लिखित परीक्षा
पदों का विवरण :
पद का नाम : पदों की संख्या :
ट्रेड अपरेंटिस 305
महत्वपूर्ण तिथियां :
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 05 दिसंबर, 2019
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 19 दिसंबर, 2019
ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि : 27 दिसंबर, 2019
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष तक निर्धारित है।
शैक्षिक योग्यता :
इन पदों के लिए हाईस्कूल उत्तीर्ण एवं एनसीवीटी द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से वर्ष 2017, 2018 या 2019 में आईटीआई नियमित अभ्यर्थी के रूप में उत्तीर्ण आवेदन करने के पात्र होंगे। अलग-अलग शैक्षिक योग्यताएं मांगी गई हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी आप आगे दी गई अधिसूचना से प्राप्त कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : ISRO में नौकरी का सपना अब होगा पूरा, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
आवेदन प्रक्रिया :
इन पदों पर आवेदन करने से पहले उम्मीदवार अधिसूचना को जरूर पढ़ें। सभी जानकारी प्राप्त करने के बाद आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। जान लें किसी प्रकार की त्रुटि हो जाने पर आवेदन पत्र मान्य नहीं होगा। उम्मीदवार समस्त जानकारी से अवगत होकर आवेदन प्रक्रिया को 19 दिसंबर, 2019 तक पूरा कर लें।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : सिविल जज के पदों पर भर्तियां, अच्छी सैलरी के साथ मिलेंगी अन्य सुविधाएं
ये भी पढ़ें : SSC में सरकारी नौकरी पाने के लिए करें आवेदन, 18 दिसंबर है अंतिम तिथि
आपकी उम्र इस नौकरी के लिए मांगी गई तय सीमा में है या नहीं, यह जानने के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें :Sarkari Naukri LIVE : उत्तर प्रदेश बिजली विभाग, इसरो समेत कई विभागों में नौकरी के मौके