UKSSSC Recruitment 2020 – उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा एक नोटिफिकेशन जारी कि गई है। जिसके तहत विभिन्न पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। आपको बता दें कि यहां 700 से ज्यादा पद खाली हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल, 2020 है। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति को आवेदन करने से पहले जरूर देखें। इस विज्ञप्ति की लिंक हम आपको इस खबर में आगे दे रहे हैं...
UKSSSC ने युवाओं से मांगे हैं आवेदन, यहां 700 से ज्यादा पद हैं खाली
पदों का विवरण:
पदों का नाम और पदों की संख्या:
- डाटा एंट्री ऑपरेटर/ कनिष्ठ सहायक/ कनिष्ठ सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर- 431 पद
- कनिष्ठ सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर- 81 पद
- कर संग्रहकर्ता- 149 पद
- अमीन/भूमि अध्याप्ति निरीक्षक- 12 पद
- सर्वे लेखपाल - 56 पद
- रिकार्ड कीपर- 01 पद
- पेशकार- 01 पद
- टेलीफोन ऑपरेटर- 04 पद
- स्वागती- 03
- राज्य संपत्ति के टेलीफोन ऑपरेटर - 08 पद
महत्त्वपूर्ण तिथियां :
- आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 12 मार्च, 2020
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 26 अप्रैल, 2020
शैक्षिक योग्यता :
किसी मान्यताप्राप्त माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड की 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण या सरकार द्वारा इसके समकक्ष परीक्षा पास होना आवश्यक है। अन्य डिग्री/डिप्लोमा के लिए आगे दी गई अधिसूचना देखें।
आयु सीमा :
इन पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष से अधिकतम 42 वर्ष निर्धारित की गई है।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर जाएं और मौजूद दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को 26 अप्रैल, 2020 से पहले पूरा करें। ध्यान रहें की आवेदन पत्र भरते समय किसी प्रकार कि त्रुटि न हो।
ये भी पढ़ें - Railway: 10वीं, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, 600 पदों पर वॉक इन इंटरव्यू से होगी भर्ती
ये भी पढ़ें - स्नातकों को मिल रही है 40 हजार तक सैलरी, इस कंपनी ने दिया आवेदन का एक और मौका
आपकी उम्र इस नौकरी के लिए मांगी गई तय सीमा में है या नहीं, यह जानने के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें - AIIMS: उत्तर प्रदेश में पाना चाहते हैं नौकरी, तो दें सिर्फ एक इंटरव्यू
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।