रेलवे में लगतार नौकरी के लिए आवेदन निकाले जा रहे हैं। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने अपरेंटिस के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। रेलवे अपरेंटिस भर्ती के तहत कुल 1,216 पदों पर ये भर्ती होने जा रही हैं। अगर आप यह नौकरी पाना चाहते हैं, तो आज ही आवेदन करें। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 07 दिसंबर, 2019 से शुरू हो चुकी है। इस नौकरी के संबंध में विस्तृत जानकारी आगे दी गई स्लाइड्स में पढ़ें।
रेलवे में फिर निकलीं बंपर भर्तियां, 10वीं पास के लिए अब 1,216 पद खाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पदों का विवरण :
पद का नाम : पदों की संख्या :
ट्रेड अपरेंटिस/ वर्कशाॅप यूनिट 1,216
ईस्ट कोस्ट रेलवे अपरेंटिस कार्यशाला वार पदों का विवरण :
नाम पद संख्या
ईस्ट कोस्ट रेलवे, मुख्यालय 10
कैरिज रिपेयर वर्कशॉप मंचेश्वर, भुवनेश्वर 250
खुर्दा रोड डिवीजन 317
वाल्टेयर डिवीजन 553
संबलपुर डिवीजन 86
महत्त्वपूर्ण तिथियां :
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 07 दिसंबर, 2019 (सुबह 11:00 बजे से)
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 06 जनवरी, 2020 (शाम 23:59 बजे तक)
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तक निर्धारित की गई है।
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं कक्षा में 50% अंकों के साथ और संबंधित ट्रेड में आईटीआई कोर्स पास किया होना आवश्यक है। अलग-अलग पदों के अनुसार निर्धारित अन्य योग्यताओं की अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई लिंक से नोटिफिकेशन डाउनलोड कर पढ़ें।
आवेदन शुल्क :
एससी / एसटी / महिला / पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा।
अन्य सभी उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क भुगतान करना होगा।
ये भी पढ़ें : रेलवे में लगातार हो रहीं बंपर भर्तियां, अब 10वीं पास के लिए 1000 से ज्यादा पद खाली
आवेदन प्रक्रिया :
आवेदन दिए गए निश्चित समय में पूरा किया गया ही मान्य होगा। आवेदन करने से पहले आगे दी गई अधिसूचना जरूर पढ़ लें। सभी जानकारी से अवगत होकर आवेदन प्रक्रिया को 07 दिसंबर, 2019 से 06 जनवरी, 2020 तक पूरा करें।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
नौकरी का स्थान: भुवनेश्वर (ओडिशा)
ये भी पढ़ें : Railway: भारतीय रेलवे में 3,585 पद खाली, युवाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू