RPSC Recruitment 2020 : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), अजमेर ने कई पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की है। बता दें कि आयोग द्वारा ये भर्ती सहायक सांख्यिकी अधिकारी के पदों पर निकाली गई हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस खबर में आगे दिए गए लिंक से भी पूरी जानकारी प्राप्त सकते हैं। आपको बता दें कि इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 जुलाई, 2020 से शुरू हो चुकी हैं। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें...
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने निकाली हैं भर्तियां, अधिकारी के पद हैं खाली
पदों का विवरण :
पद का नाम : पदों की संख्या :
सहायक सांख्यिकी अधिकारी कुल 11 पद
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष पद के अनुसार निर्धारित है।
महत्वपूर्ण तिथि :
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि : 06 जुलाई, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 10 जुलाई, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 10 अगस्त 2020
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों को गणित या सांख्यिकी से स्नातक होना चाहिए अथवा IARS नई दिल्ली से एग्रीकल्चर स्टेटिस्टिक्स में एम.एससी होना चाहिए। एवम् अन्य निर्धारित योग्यताएं होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
आवेदन प्रक्रिया :
इच्छुक उम्मीदवार 10 अगस्त, 2020 तक संबंधित वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन मोड में ही किए जाएंगे। यदि आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है तो उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन करने के बाद एक प्रिंटआउट भी ले लें।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट, एकेडमिक लेवल प्रदर्शन और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा में नौकरी पाने का मौका, 18 जुलाई से शुरू हो चुकी हैं आवेदन प्रक्रिया
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : पांचवी पास, 8वीं पास से लेकर स्नातकों के लिए सरकारी नौकरी का बेहतरीन मौका, जल्द करें आवेदन