ONGC Recruitment 2020 : तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड ने मेडिकल ऑफिसर के विभिन्न पदों पर आवेदन निकाले हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को 12 अगस्त से 10 सितंबर, 2020 तक पूरा कर सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण करने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट या इस खबर में आगे दी गई लिंक के माध्यम से नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं। साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें।
ONGC ने निकाली हैं ऑफिसर के पदों पर भर्तियां, 12 अगस्त से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
पदों का विवरण :
पद का नाम : पदों की संख्या :
मेडिकल ऑफिसर कुल 23 पद
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
महत्वपूर्ण तिथि :
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रारंभिक तिथि : 12 अगस्त, 2020
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि : 10 सितंबर, 2020
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा ONGC के नियमानुसार निर्धारित की गई है।
आवेदन प्रक्रिया :
इच्छुक उम्मीदवार ONGC की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.ongcindia.com/wps/wcm/connect/en/home/ पर या इस खबर में आगे दी गई अधिसूचना डाउनलोड कर उसे पढ़े। समस्त जानकारी से अवगत होकर दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को 12 अगस्त से 10 सितंबर, 2020 तक पूरा करें। ध्यान रहे की आवेदन पत्र भरते समय किसी प्रकार कि त्रुटि न हो। पंजीकरण करने के बाद आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
ये भी पढे़ें : डाक विभाग में हो रही हैं भर्तियां, 10वीं पास युवाओं जल्द करें आवेदन
ये भी पढ़ें - UPSC : सिविल सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा में भाग लेने के लिए कोरोना टेस्ट होगा जरूरी
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें - UKMSSB दे रहा है सरकारी नौकरी का मौका, यहां 700 से ज्यादा पद हैं खाली