HPTDC (Himachal Pradesh Tourism Developement Corporation Limited) Recruitment 2020: हिमाचल प्रदेश टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीटीडीसी) में अनेक पदों पर भर्तियां चल रही हैं। ये भर्तियां जूनियर इंजीनियर के रिक्त पदों को भरने के लिए हो रही हैं। आपको बता दें कि इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानि 28 फरवरी, 2020 से शुरू हो गई है। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन मान्य होंगे। आवेदन से संबंधित पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार को विज्ञापन लिंक के साथ-साथ आवेदन लिंक भी खबर में आगे की स्लाइड्स में दिया जा रहा है। इस नौकरी से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें।
स्नातकों के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन
पद का विवरण -
जूनियर इंजीनियर - 06 पद
महत्वपूर्ण तिथि -
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि - 28 फरवरी, 2020
आवेदन करने की अंतिम तिथि - 16 मार्च, 2020
आयु सीमा -
उम्मीदवार के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
शैक्षणिक योग्यता -
उम्मीदवार के लिए इंजीनियरींग (सिविल) पाठ्यक्रम में किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से डिग्री या तीन वर्षीय डिप्लोमा होना अनिवार्य है। पूरी जानकारी के लिए आगे स्लाइड मेें दिए आधिकारिक अधिसूचना के लिंक पर क्लिक करके देखें।
ऐसे करें आवेदन -
इच्छुक उम्मीदवार एचपीटीडीसी की आधिकारिक वेबसाइट hptdc.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क -
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए - 1000 रुपये
अनुसूचित जाति / जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए - 500 रुपये
चयन प्रक्रिया -
उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा।
ये भी पढ़ें : इस राज्य में 6437 पदों पर बंपर भर्तियां, आवेदन के लिए बस कुछ घंटे बाकी
ये भी पढ़ें : Air India: सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, नहीं देनी कोई लिखित परीक्षा
नौकरी का स्थान - शिमला (हिमाचल प्रदेश)
आधिकारिक अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : ECIL: स्नातकों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, नहीं देना कोई आवेदन शुल्क
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।