फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरकारी नौकरी 2021: सेल में मेडिकल ऑफिसर व स्पेशलिस्ट के विभिन्न पदों पर होंगी भर्तियां

Mon, 19 Apr 2021 01:22 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 19 Apr 2021 01:22 PM IST
विज्ञापन
SAIL Recruitment 2021: Application invited on various posts of medical officer and specialist
SAIL Recruitment 2021 - फोटो : social media

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर झारखंड, ओडिशा और मध्य प्रदेश में स्थित विभिन्न खदान परिसरों में संचालित अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में 46 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी सेल की आधिकारिक वेबसाइट sailcareers.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक मेडिकल ऑफिसर (डेंटल), मेडिकल ऑफिसर (ओएचएस), मेडिकल ऑफिसर (जीडीएमओ) और विभिन्न क्षेत्रों में मेडिकल स्पेशलिस्ट के पदों पर भर्ती की जाएगी। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जा सकते हैं। 

SAIL Recruitment 2021: Application invited on various posts of medical officer and specialist
SAIL Recruitment 2021 - फोटो : अमर उजाला

पदों का विवरण

कुल पद - 49

मेडिकल ऑफिसर - 26

  • जीडीएमओ - 17

  • ओएचएस - 07

  • डेंटल - 02

SAIL Recruitment 2021: Application invited on various posts of medical officer and specialist
SAIL Recruitment 2021

मेडिकल स्पेशलिस्ट - 20

  • मेडिसिन - 03

  • ईएनटी - 03

  • सर्जरी - 02

  • ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी - 02

  • ऑर्थोपेडिक्स - 02

  • ऑपथैल्मोलॉजी - 02

  • पीडियाट्रिक्स - 02

  • डर्मेटोलॉजी - 01

  • पैथोलॉजी - 01

  • साइकिएट्री - 01

  • एनेस्थीसिया - 01

विज्ञापन
विज्ञापन
SAIL Recruitment 2021: Application invited on various posts of medical officer and specialist
SAIL Recruitment 2021

महत्वपूर्ण तिथियां - 

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि -  1 अप्रैल, 2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 30 अप्रैल, 2021
  • स्पीड पोस्ट के जरिए आवेदन भेजना की अंतिम तिथि - 07 मई, 2021

आवेदन शुल्क - सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपये बतौर आवेदन शुल्क देना होगा। 

विज्ञापन
SAIL Recruitment 2021: Application invited on various posts of medical officer and specialist
SAIL Recruitment 2021

आयु सीमा - 

  • मेडिकल ऑफिसर - 30 अप्रैल 2021 को अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 34 वर्ष होनी चाहिए।
  • मेडिकल स्पेशलिस्ट - 30-04-2021 को अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 41 वर्ष होनी चाहिए। 

शैक्षणिक योग्यता -  विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आखिरी स्लाइड में दी गई लिंक पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed