RSMSSB Librarian Recruitment: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने लाइब्रेरियन ग्रेड -3 के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। RSMSSB भर्ती अभियान राजस्थान में कुल 460 लाइब्रेरियन पदों के लिए आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत राज्य सरकार के अधीन विभिन्न शिक्षा संस्थानों और पुस्तकालयों में रिक्त पदों पर नियुक्तियां दी जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार 26 मई से 25 जून तक आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in पर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
RSMSSB Librarian Recruitment: यहां निकली लाइब्रेरियन की भर्ती, नौकरी में हर महीने मिलेगी हजारों की तनख्वाह
RSMSSB Librarian Recruitment: लाइब्रेरियन की भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए सरकारी मानदंडों के अनुसार आयु में छूट लागू होगी।
उम्मीदवारों की आयु एक जनवरी, 2023 को 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए सरकारी मानदंडों के अनुसार आयु में छूट होगी। वहीं, शैक्षणिक योग्यता में उम्मीदवारों के पास पुस्तकालय विज्ञान / पुस्तकालय और सूचना विज्ञान में स्नातक की डिग्री या पुस्तकालय और सूचना विज्ञान में डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों को देवनागरी लिपि और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान भी होना चाहिए। भर्ती के तहत राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड की ओर से सितंबर 2022 में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।Librarian Jobs के लिए पात्रता मापदंड, शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा
RSMSSB Librarian Recruitment की महत्वपूर्ण तिथियां
इच्छुक उम्मीदवार 26 मई से 24 जून, 2022 तक निर्धारित प्रारूप के माध्यम से पदों पर आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद, उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन का प्रिंटआउट ले सकते हैं। अनारक्षित / बीसी / ईबीसी (क्रीमी लेयर) के उम्मीदवारों को 450 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि बीसी / ईबीसी / ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 350 रुपये लागू होंगे। वहीं, एससी/ एसटी वर्ग के आवेदकों को 250 रुपये फीस देनी होगी।RSMSSB Librarian Recruitment आवेदन प्रक्रिया और शुल्क