राजस्थान सबोर्डिनेट एंड मिनिस्ट्रियल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (RSMSSB), जयपुर ने नोटिफिकेशन जारी कर टैक्स असिसटेंट पद के लिए भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक उम्मीदवार 18 मई, 2018 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन भरने की ऑनलाइन प्रक्रिया 19 अप्रैल से शुरू हो चुकी है, जो कि 18 मई, 2018 दोपहर 12 बजे तक जारी रहेगी। इस पद के लिए चुने जाने वाले उम्मीदवारों को 26,300 से 85,500 के बीच सैलरी दी जाएगी।
RSMSSB ने इन पदों के लिए निकाली बंपर वैकेंसी, सैलरी 85 हजार से ज्यादा
कुल पद– 162
पोस्ट के अनुसार, वैकेंसी डिटेल
नॉन-टीएसपी एरिया – 144
टीएसपी एरिया – 18
बेवसाइट- उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता- इस पद के लिए आवेदन देने वाले उम्मीदवार के पास कंप्यूटर इंजीनियरिंग/ कम्पयूटर साइंस/ कंप्यूटर एप्लिकेशन/ इलेक्ट्रोनिक्स या इनके समकक्ष स्नातक डिग्री होनी आवश्यक है।
आयु सीमा- उम्मीदवार की आयु 40 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क- जनरल और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 450 रुपए है। ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) के लिए 350 रुपये और एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपए है।
ऐसे करें आवेदन- उम्मीदवारों को rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इन पदों से जुड़ी सभी जानकारी rsmssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।
चयन प्रक्रिया- इस पद के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के तहत होगा।
महत्वपू्र्ण तिथियां-
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत- 19 अप्रैल 2018
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि- 18 मई 2018
ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि: 18-मई-2018
KIOSK पर शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तारीख: 18 मई-2018
पात्रता मापदंड
आवेदक को कंप्यूटर विज्ञान में न्यूनतम 40% अंकों के साथ स्नातक होना चाहिए। साथ ही 20 WPM (शब्द प्रति मिनट) की हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए।
आवेदक को हिंदी लिखने के लिए देवनागरी लिपि और राजस्थानी बोलियों में से किसी एक का ज्ञान होना चाहिए।