इंडियन रेलवे के विभिन्न उपक्रमों में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं ने अगर रेलवे की इस सीधी भर्ती में अप्लाई नहीं किया है तो आज ही तुरंत आवेदन कर दें। रेल कोच फैक्ट्री के लिए हो रही इस भर्ती में उम्मीदवारों को बिना किसी भर्ती परीक्षा के सीधे नौकरियां दी जा रही हैं। रेल कोच फैक्ट्री से मतलब है कि वह जगह जहां ट्रेनों के नए डिब्बे बनते हैं यानी रेलवे की बोगियां बनाई जाती हैं और आवश्यकतानुसार पुरानी बोगियों में बदलाव भी किए जाते हैं। तो फिर देर मत करिए, जल्दी से भर दीजिए आरसीएफ भर्ती के लिए अपना आवेदन फॉर्म।
RCF Apprentice Recruitment: रेलवे कोच फैक्ट्री की सीधी भर्ती में आवेदन का आखिरी मौका, बिना परीक्षा के मिलेंगी नौकरियां
Sarkari Naukri RCF Recruitment : रेल कोच फैक्ट्री के लिए हो रही इस भर्ती में उम्मीदवारों को बिना किसी भर्ती परीक्षा के सीधे नौकरियां दी जा रही हैं, तो फिर देर मत करिए, जल्दी से भर दीजिए आरसीएफ भर्ती के लिए अपना आवेदन फॉर्म।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे कोच फैक्ट्री की सीधी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
आवेदक उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड के माध्यम से 100 रुपये का आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी / महिला उम्मीदवारों द्वारा कोई शुल्क भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। उम्मीदवार आरसीएफ की आधिकारिक साइट rcf.indianrailways.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
RCF Apprentice Recruitment रिक्तियों का विवरण
- फिटर : 04 पद
- वेल्डर : 01 पद
- मशीनिस्ट : 13 पद
- पेंटर : 15 पद
- बढ़ई : 03 पद
- मैकेनिक : 03 पद
- इलेक्ट्रीशियन : 07 पद
- इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक : 09 पद
- एसी और रेफ्रीजरेशन मैकेनिक : 01 पद
रेलवे कोच फैक्ट्री की सीधी भर्ती के पात्रता मापदंड
आरसीएफ भर्ती के लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से कुल मिलाकर कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ 10वीं कक्षा की परीक्षा या समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही अधिसूचित ट्रेड में राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद द्वारा जारी नेशनल ट्रेड प्रमाण-पत्र भी होना चाहिए। वहीं, अपरेंटिस उम्मीदवार की आयु भी 15 वर्ष से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
RCF Recruitment 2022 में ऐसे किया जाएगा चयन
रेलवे कोच फैक्ट्री की सीधी भर्ती की अधिसूचना के अनुसार, आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों की मेरिट सूची तैयार की जाएगी। उसी के आधार पर चयन होगा। इसके लिए मेरिट सूची, मैट्रिक में अंकों के प्रतिशत + संबंधित ट्रेड में आईटीआई अंकों के प्रतिशत के संयुक्त योग के आधार पर तैयार की जाएगी।