राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा सरकारी नौकरी के लिए एक अधिसूचना निकाली गई है। यह भर्ती जूनियर पर्सनल असिस्टेंट (जेपीए) अंग्रेजी के 69 रिक्त पदों पर की जाएगी। उम्मीदवार आवेदन पत्र जमा करने से पहले अधिसूचना में दी गई सभी निर्देशों और शर्तों को सावधानीपूर्वक पढ़ें। सभी पात्रता मानदंड और भर्ती प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट या आगे दिए गए लिंक से प्राप्त कर सकते हैं। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें।
34 हजार से 1.6 लाख तक मिलेगी सैलरी, स्नातक हैं तो जल्द करें आवेदन
रिक्तियों का विवरण :
पद का नाम : पदों की संख्या
जूनियर पर्सनल असिस्टेंट (जेपीए) अंग्रेजी 69
वेतनमान :
33,800 – 1,06,700 रुपये
महत्वपूर्ण तिथियां :
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभ तिथि : 26 अगस्त, 2019
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 16 सितंबर, 2019
ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 17 सितंबर, 2019
आयु सीमा :
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष पद के अनुसार निर्धारित की गई है।
आवेदन शुल्क :
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 650 रुपये
ओबीसी एनएलसी (राजस्थान) उम्मीदवारों के लिए 550 रुपये
एससी / एसटी / पीडब्लूडी उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों के पास भारत में विधि द्वारा स्थापित विश्वविद्यालयों / कॉलेज / संस्थान से स्नातक या समकक्ष हो साथ ही कंप्यूटर का ज्ञान होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन पढ़ें।
ये भी पढ़ें : खुशखबरः उत्तर प्रदेश में होगी 42 हजार शिक्षकों की बंपर भर्ती, जारी हुआ शेड्यूल
ऐसे करें आवेदन :
उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। दी गई आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड करें। उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 अगस्त, 2019 सुबह 11 :30 बजे से प्रारंभ होकर 16 सितंबर, 2019 रात 11 :59 तक रहेगी।
नौकरी का स्थान : राजस्थान
ये भी पढ़ें : इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में नौकरी का सुनहरा मौका, इन पदों पर मिल रही है अच्छी सैलरी