फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेलवे में सवा लाख पदों पर भर्ती, परीक्षा देने से पहले पढ़ें ये खबर, बाद में पछताना ना पड़े

Mon, 06 Aug 2018 03:03 AM IST
राहुल शर्मा, अमर उजाला, इलाहाबाद
राहुल शर्मा, अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Mon, 06 Aug 2018 03:03 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Office will look directly Railway Recruitment Board examination
नौ अगस्त से शुरू हो रही रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की परीक्षा में इस बार पीएमओ (प्रधानमंत्री कार्यालय) की सीधी नजर रहेगी। रेलमंत्री पीयूष गोयल भी परीक्षा प्रक्रिया की पूरी निगरानी करेंगे। इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कुछ केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं, वहां एक दो दिन में इसे लगा लिया जाएगा। 
Prime Minister Office will look directly Railway Recruitment Board examination
इसके माध्यम से पीएमओ और रेलमंत्री कार्यालय से इस पूरी परीक्षा पर नजर रखी जाएगी। रेलवे की तैयारी है कि अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव के पूर्व आरआरबी के माध्यम 1.30 लाख पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया बिना किसी विवाद के हर हाल में पूरी कर ली जाए। भर्ती परीक्षा में कोई गड़बड़ी न हो और पूरी पारदर्शिता बने रहे इसके लिए पीएमओ की इस परीक्षा पर पूरी नजर है। 
 
Prime Minister Office will look directly Railway Recruitment Board examination
यह पहला मौका है कि जब रेलवे की किसी भर्ती प्रक्रिया पर पीएमओ की सीधी नजर है। इसके लिए देश के सभी बोर्ड की ओर से उन केंद्रों को ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जो सीसीटीवी कैमरों से लैस हैं। जहां कैमरे नहीं हैं, वहां रेलवे बोर्ड की ओर से सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने की व्यवस्था की गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Prime Minister Office will look directly Railway Recruitment Board examination
आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एसएएम नकवी के अनुसार आरआरबी इलाहाबाद के जिम्मे यूपी और उत्तराखंड के 11 शहरों में परीक्षा कराने की जिम्मेदारी है। इन शहरों में बनाए गए सभी 44 केंद्रों में सीसीटीवी और मेटल डिटेक्टर रहेंगे। 
विज्ञापन
Prime Minister Office will look directly Railway Recruitment Board examination
आपको बता दें कि हाल ही में रेलवे ने सहायक लोको पायलट व टेक्नीशियन की भर्ती के लिए पदों की संख्या बढ़ाई हैं। अब 26,502 की जगह 60,000 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। 9 अगस्त से शुरू होने वाली ऑनलाइन भर्ती परीक्षा से एक सप्ताह पहले रेलवे ने आवेदकों को बड़ी खुशखबरी दी थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed