PMC Recruitment 2020 : पुणे महानगर पालिका (पीएमसी) ने अनेक पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। आपको बता दें कि ये भर्तियां असिस्टेंट एंक्रोचमेंट इंस्पेक्टर के पद को भरने के लिए चल रही हैं। याद दिला दें कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 फरवरी, 2020 है। पदों पर नियुक्ति के लिए चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार जल्द ही अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन से संबंधित पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार को आवेदन लिंक भी खबर में आगे की स्लाइड्स में दिए जा रहे हैं। इस नौकरी से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें।
10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, नहीं देना कोई आवेदन शुल्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पद का विवरण -
असिस्टेंट एंक्रोचमेंट इंस्पेक्टर - 45 पद
महत्वपूर्ण तिथि - आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि - 27 फरवरी, 2020
शैक्षणिक योग्यता - उम्मीदवार का दसवीं पास या सर्वेयर कोर्स या सब-ओवरसीयर कोर्स उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
आयु सीमा - उम्मीदवार के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 38 वर्ष निर्धारित की गई है।
आवेदन शुल्क - उम्मीदवारों को किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
ऐसे करें आवेदन - आवेदन ऑफलाइन माध्यम से किए जाने हैं। आवेदन पत्र भेजने का पता आधिकारिक अधिसूचना में दिया गया है।
चयन प्रक्रिया - पदों पर उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा।
ये भी पढ़ें : Sarkari Naukri: स्नातकों के लिए 4421 पदों पर बंपर भर्तियां, आवेदन का अंतिम मौका
ये भी पढ़ें : Sarkari Naukri 2020 LIVE: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, आज ही करें आवेदन
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए और आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : SSC JHT: परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, ऐसे कर सकते हैं चेक
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...