{"_id":"575bc3014f1c1b507e9c58ad","slug":"pgt-recruitment-in-uttar-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी में शिक्षकों की बंपर भर्ती, 1344 पद खाली, 34800 रुपए सैलरी","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
यूपी में शिक्षकों की बंपर भर्ती, 1344 पद खाली, 34800 रुपए सैलरी
Wed, 15 Jun 2016 09:36 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 15 Jun 2016 09:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने प्रवक्ता के 1,344 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इसके तहत पीजीटी के अलग-अलग विषयों में भर्ती की जाएगी। इन पदों पर स्नातक के साथ प्रशिक्षण प्राप्त उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
2 of 5
निर्धारित पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता के तहत उम्मीदवारों के पास विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय/ संस्थान से संबंधित विषय में स्नातकोत्तर या समकक्ष डिग्री होना अनिवार्य है।
3 of 5
विज्ञापित पदों पर आवेदन हेतु उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 01 जुलाई, 2016 से की जाएगी। प्रवक्ता के पदों पर वेतनमान के तहत 9,300-34,800 रुपये दिए जाने का प्रावधान है। ग्रेड पे के तौर पर 4,800 रुपये निर्धारित दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें। इन पदों पर आवेदन शुल्क के तहत सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये, जबकि एससी वर्ग को 350 रुपये एवं एसटी वर्ग को 150 रुपये जमा करने होंगे। इसके अलावा प्रक्रिया शुल्क 25 रुपये अतिरिक्त देय होगा। शुल्क का भुगतान स्टेट बैंक ई-कलेक्ट के माध्यम से करना होगा।
विज्ञापन
5 of 5
विज्ञापित पदों पर ऑनलाइन आवेदन केवल 05 जुलाई, 2016 तक मान्य है। पंजीकरण करने एवं शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 03 जुलाई, 2016 है। इन पदों पर ओवदकों का चयन लिखित परीक्षा, विशिष्ट योग्यता एवं साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए संबंधित वेबसाइट www.upsessb.org का अवलोकन करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।