NIT Karnataka Recruitment 2019 – राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कर्नाटक (NITK) ने कई पदों पर नियुक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे जल्द ही अधिसूचना को आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करें और पढ़ें। इस संस्थान में कनिष्ठ सहायक, तकनीशियन, वरिष्ठ तकनीशियन, वरिष्ठ सहायक, ऑफिस अटेंडेंट / लैब अटेंडेंट, तकनीकी सहायक / जूनियर इंजीनियर / पुस्तकालय और सूचना सहायक / एसएएस सहायक, अधीक्षक के पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। इनके लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 17 जुलाई 2019 है। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें...
NIT में हो रही हैं बंपर भर्तियां, आवेदन की अंतिम तारीख आज
पदों का विवरण :
पदों का नाम :
कनिष्ठ सहायक, तकनीशियन, वरिष्ठ तकनीशियन, वरिष्ठ सहायक, ऑफिस अटेंडेंट / लैब अटेंडेंट, तकनीकी सहायक / जूनियर इंजीनियर / पुस्तकालय और सूचना सहायक / एसएएस सहायक, अधीक्षक के पद।
महत्वपूर्ण तिथि :
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की शुरुआती तिथि : 19 जून 2019
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 17 जुलाई 2019
ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि :19 जुलाई 2019
आयु सीमा :
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष तक संस्थान के नियामनुसार निर्धारित है।
आवेदन शुल्क :
सामान्य / ओबीसी के लिए 500 रुपये
ईडब्ल्यूएस के लिए 250 रुपये
पीडब्ल्यूडी / एसटी / एससी को किसी प्रकार के शुल्क का भुगतान नहीं करना है।
आवेदन प्रक्रिया :
इच्छुक उम्मीदवार राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NITK) कर्नाटक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अधिसूचना डाउनलोड कर उसे पढ़ें । फिर दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
शैक्षिक योग्यता से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
सामान्य निर्देशों की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।