नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि ट्रेड अपरेंटिस के 2482 पदों पर आवेदन निकाले गए हैं। उम्मीदवार 11 जून से अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन के लिए अंतिम तिथि 10 जुलाई निर्धारित की गई है। नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें।
8वीं पास के लिए NCL में हो रही हैं बंपर भर्तियां, बिना लिखित परीक्षा होना चयन
| पदों के नाम | पदों की संख्या |
| वेल्डर (गैस और इलेक्ट्रिक) | 162 |
| इलेक्ट्रीशियन | 1260 |
| फिटर | 840 |
| मोटर मैकेनिक | 220 |
| कुल | 2482 |
शिक्षा योग्यता -
उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 8वीं या 10वीं कक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।
आयु सीमा (01.09.2018 को)-
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 16 वर्ष और अधिकतम आयु 24 साल निर्धारित की गई है।
आवेदन शुल्क
उम्मीदवार के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।
महत्वपूर्ण तिथियां-
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथि - 11 जून 2019
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि - 10 जुलाई 2019
ऐसे करें आवेदन-
इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट http://nclcil.in पर जाकर 11.06.2019 से 10.07.2019 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और उम्मीदवार अपरेंटिस पोर्टल पर भी पंजीकरण कर सकते हैं।
नौकरी करने का स्थान: मध्य प्रदेश
चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन मेरिट आधारित के माध्यम से होगा।