फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Apprentice Jobs: नेवल डॉकयार्ड मुंबई में अपरेंटिस की ढेरों नौकरियां, 8वीं और 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

Sat, 23 Aug 2025 01:39 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 23 Aug 2025 01:39 PM IST
सार

Naval Dockyard Mumbai Recruitment 2025: नेवल डॉकयार्ड मुंबई ने अपरेंटिस के ढेरों पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Naval Dockyard Mumbai Apprentice Recruitment 2025: Apply Online for 286 Posts
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

Naval Dockyard Apprentice Vacancy: नेवल डॉकयार्ड मुंबई ने अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक नेवल डॉकयार्ड मुंबई की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 286 पदों को भरा जाएगा

Naval Dockyard Mumbai Apprentice Recruitment 2025: Apply Online for 286 Posts
- फोटो : Amar Ujala Graphics

कौन कर सकता है आवेदन?

अलग-अलग ट्रेड्स के लिए अलग शैक्षिक योग्यता निर्धारित की गई है। आईटीआई ट्रेड के लिए अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त संस्थान से NCVT/SCVT के अंतर्गत संबंधित ट्रेड में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। वहीं, क्रेन ऑपरेटर (OSI) जैसे गैर-आईटीआई ट्रेड्स के लिए उम्मीदवार का दसवीं पास होना जरूरी है। रिगर (गैर-आईटीआई ट्रेड) पद के लिए न्यूनतम योग्यता आठवीं पास निर्धारित की गई है।

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 14 वर्ष और अधिकतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। साथ ही, आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी प्रदान की जाएगी।

Naval Dockyard Mumbai Apprentice Recruitment 2025: Apply Online for 286 Posts
- फोटो : freepik

परीक्षा पैटर्न

नेवल डॉकयार्ड मुंबई अपरेंटिस भर्ती के अंतर्गत लिखित परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी, जो कि OMR आधारित होगी। प्रश्न पत्र में वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type) के प्रश्न शामिल होंगे, जिनमें सामान्य विज्ञान के 35 अंक, गणित के 35 अंक और सामान्य ज्ञान के 30 अंक निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा की अवधि 02 घंटे होगी और इसमें गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा। प्रश्न पत्र अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Naval Dockyard Mumbai Apprentice Recruitment 2025: Apply Online for 286 Posts
- फोटो : freepik

अक्तूबर में होगी परीक्षा

परीक्षा केंद्र केवल मुंबई में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन अक्तूबर 2025 में किया जाएगा, जिसकी सटीक तिथि, समय और स्थान की जानकारी उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत ईमेल आईडी पर भेजे गए ऑनलाइन कॉल लेटर के माध्यम से दी जाएगी। 

विज्ञापन
Naval Dockyard Mumbai Apprentice Recruitment 2025: Apply Online for 286 Posts
- फोटो : Amar Ujala Graphics

अंतिम मेरिट सूची और चयन प्रक्रिया

अपरेंटिस भर्ती की अंतिम मेरिट सूची लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ट्रेड और श्रेणीवार 20% उम्मीदवारों की बनाई जाएगी। अंतिम मेरिट सूची में शामिल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा की तिथि से लगभग 13 दिनों के भीतर मेरिट सूची जारी कर दी जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed