MP Patwari Recruitment 2023: मध्यप्रदेश सरकार नए साल पर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बंपर भर्तियों की सौगात लेकर आई है। जहां युवा इन विभागों में आवेदन कर नौकरी हासिल कर सकते हैं। राज्य में पटवारी समेत 9073 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। इसके अलावा भी राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों में नौकरियां निकाली हैं।
2 of 6
Govt Jobs Sarkari Naukri
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
MP Patwari Recruitment 2023: राज्य में पटवारी समेत 9073 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 05 जनवरी 2023 से शुरू हो रही है। आवदेन करने वाले उम्मीदवार मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ऑफिशियल वेबसाइट, peb.mp.gov.in पर उपलब्ध कराए जाने वाले लिंक के माध्यम से या सीधे मध्य प्रदेश सरकार के ऑनलाइन पोर्टल, peb.mponline.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
3 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
MP Patwari Recruitment 2023 आवेदन के लिए योग्यता
पटवारी समेत इन पदों के लिए उम्मीदवारों को किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए। इसके साथ ही हिंदी टाइपिंग और कंप्यूटर नॉलेज भी होना जरुरी है। अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों को सम्बन्धित ट्रेड में आईटीआई या डिप्लोमा या डिग्री होना आवश्यक है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर विजिट करें।
MP Patwari Recruitment 2023 आयु-सीमा
एमपी पटवारी सहित 9 हजाार 73 खाली पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र एक जनवरी 2023 को 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में एमपी सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी गई है।
5 of 6
sarkari naukri result 2023 सरकारी नौकरी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
MP Patwari Recruitment 2023 आवेदन शुल्क
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 560 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। राज्य के एससी, एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 310 रुपये है। 24 जनवरी 2023 तक उम्मीदवार अपने आवेदन में जरूरी संशोधन कर सकेंगे।