फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नागपुर मेट्रो में नौकरी का सुनहरा मौका, 50 हजार से ज्यादा सैलरी

Tue, 13 Mar 2018 08:15 AM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Mar 2018 08:15 AM IST
विज्ञापन
job vacancies in nagpur metro 50000 salary

मेट्रो रेलवे में नौकरी करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है। नागपुर मेट्रो ने हाल ही में भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है जिसके तहत असिस्टेंट मैनेजर, ऑफिस असिस्टेंट, अकाउंट असिस्टेंट और अन्य पदों पर भर्तियां होंगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 मार्च 2018 है।

job vacancies in nagpur metro 50000 salary

डिप्टी जनरल मैनेजर (फाइनेंस) के 3 पदों पर; असिस्टेंट मैनेजर (फाइनेंस) के 6 पद, अकाउंट असिस्टेंट के 05 पद और ऑफिस असिस्टेंट (एचआर) के 3 पदों पर भर्ती होनी है। कुल 17 पदों पर भर्तियां होंगी। पे स्केल की बात करें तो डिप्टी जनरल मैनेजर को 29,100-59,500 रुपये; असिस्टेंट मैनेजर को 20,600-46,500 रुपये; अकाउंट असिस्टेंट को 10,170-18,500 रुपये और ऑफिस असिस्टेंट (एचआर) का पे-स्केल 10,170-18,500 रुपये होगा।

job vacancies in nagpur metro 50000 salary

अब आपको बताते हैं विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए किन शैक्षणिक योग्यताओं का होना जरूरी है। डिप्टी जनरल मैनेजर (फाइनेंस) और असिस्टेंट मैनेजर (फाइनेंस) के लिए CA / ICWA; अकाउंट असिस्टेंट के लिए B.Com, MBA (फाइनेंस) और ऑफिस असिस्टेंट (एचआर) के लिए MBA (HR) डिग्री धारक आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
job vacancies in nagpur metro 50000 salary

इसके साथ ही आवेदन करने के लिए आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। डिप्टी जनरल मैनेजर के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष, असिस्टेंट मैनेजर के लिए 35 वर्ष; अकाउंट असिस्टेंट और ऑफिस असिस्टेंट (एचआर) के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 400 रुपये की एप्लिकेशन फीस भरनी पड़ेगी। वहीं SC, ST और महिला उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

विज्ञापन
job vacancies in nagpur metro 50000 salary

ऐसे करें आवेदन-
आवेदन आप ऑफलाइन माध्यम से कर सकते हैं। इसके लिए आपको एप्लिकेशन फॉर्म भरकर इस पते पर भेजना होगा- एडिशनल जनरल मैनेजर (HR), महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, मेट्रो हाउस, 28/2, सी के नायडु मार्ग, आनंद नगर, सिविल लाइन्स, नागपुर- 440 001। एप्लिकेशन फॉर्म के साथ मांगे गए डॉक्यूमेंट्स की फोटोफॉपी भी देनी होगी। उम्मीदवार एप्लिकेशन फॉर्म नागपुर मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट https://www.metrorailnagpur.com से हासिल कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed