{"_id":"5a7da7244f1c1ba5268b93e3","slug":"job-vacancies-for-10th-passed-in-itbp-69000-salary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"10वीं पास के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 69 हजार सैलरी","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
10वीं पास के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 69 हजार सैलरी
Sat, 10 Feb 2018 07:45 AM IST
सुभाष कुमार अग्निहोत्री
सुभाष कुमार अग्निहोत्री
Updated Sat, 10 Feb 2018 07:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दसवीं पास और ड्राइविंग लाइसेंस धारक युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का सुनहरा मौका है। आईटीबीपी में देशभर से 134 कांस्टेबल (चालक) के पद भरे जाएंगे। इसके लिए युवा 14 फरवरी 2018 से लेकर 15 मार्च 2018 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
2 of 4
आईटीबीपी निदेशक आर के पचनंदा ने बताया कि इन पदों के लिए सामान्य वर्ग से 47, एससी से 68 पद, एसटी से 5 और ओबीसी से 14 लोगों की नियुक्ति होगी। शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। आवेदन करने वाले युवाओं के पास परिवहन विभाग द्वारा मान्य लाइट, मीडियम और हैवी ड्राइविंग लाइसेंस मौजूद होना जरूरी है। साथ ही आवेदक के पास 2 वर्षों तक का अनुभव संबंधी प्रमाणपत्र होना चाहिए।
3 of 4
कांस्टेबल (चालक) पद के लिए 21 से 27 वर्ष आयु सीमा रहेगी। सामान्य वर्ग से संबंध रखने वाले आवेदकों को आयुसीमा में कोई छूट नहीं रहेगी। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के आवेदकों को आयुसीमा में पांच वर्ष, ओबीसी से संबंध रखने वालों को तीन वर्ष, सामान्य वर्ग के एक्ससर्विस मैन की आयुसीमा में छह वर्ष की छूट रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कांस्टेबल (चालक) पद के लिए 21700-69100 वेतनमान रहेगा। भर्ती प्रक्रिया में युवाओं को आवेदन करने के बाद ग्राउंड पास करना होगा। इसमें 1.6 किलोमीटर दौड़ साढ़े सात मिनट में पूरी करनी होगी। इसके अलावा लॉन्ग जंप 11 फीट और हाईजंप तीन फीट पार करना होगा। इसके बाद 100 नंबर की लिखित परीक्षा होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।