फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

12वीं पास के लिए Indian Army में नौकरी का बड़ा मौका, 21 हजार सैलरी

Tue, 29 May 2018 08:54 AM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 29 May 2018 08:54 AM IST
विज्ञापन
job for 12th passed in indian army 21000 salary
indian army

12वीं पास के लिए Indian Army में नौकरी का बड़ा मौका है। इंडियन आर्मी ने परमानेंट कमीशन 10 + 2 टेक्निकल एंट्री स्कीम कोर्स -40 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यदि आप इंडियन आर्मी के साथ करियर बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक बड़ा मौका है। इच्छुक उम्मीदवार 29 मई 2018 से लेकर 14 जून 2018 तक इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 



पदों की संख्या: 90

पदों का विवरणः 10 + 2 टेक्निकल एंट्री स्कीम कोर्स

job for 12th passed in indian army 21000 salary
भारतीय सेना

योग्यता: इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त संस्थान से 70% अंकों के साथ भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में 12 वीं पास होना चाहिए। उम्मीदवार योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट जाकर ले सकते हैं।

आयु सीमा: पदों पर आवेदन करने के लिए आयुसीमा 16 1/2 से 19 1/2 साल (01 जुलाई 1 999 से पहले पैदा नहीं हुआ और 01 जुलाई 2002 के बाद नहीं) होनी चाहिए।

आवेदन करने की अंतिम तिथि: उम्मीदवार 29 मई 2018 से लेकर 14 जून 2018 तक आवेदन कर सकते हैं।

job for 12th passed in indian army 21000 salary
INDIAN ARMY - फोटो : BASIT ZARGAR
कमीशन के प्रकार- चार साल सफल प्रशिक्षण के बाद उम्मीदवार को सेना में लेफ्टिनेंट की रैंक प्रदान किया जाएगा।

ट्रेनिंग- प्रशिक्षण की अवधि पांच वर्ष की होगी।
बेसिक मिलिट्री ट्रेनिंग -1 वर्ष (ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी गया)।

टेक्निकल ट्रेनिंग- प्रथम चरण (प्री कमीशन ट्रेनिंग)- तीन साल (सीएमई पुणे / एमसीटीई महू / एमसीईएमई सिकंदराबाद)
द्वितीय चरण (पोस्ट कमीशन ट्रेनिंग)- एक वर्ष (सीएमई पुणे / एमसीटीई महू / एमसीईएमई सिकंदराबाद)

अवार्ड ऑफ डिग्री- The candidates will be awarded Engineering degree after successful completion of training as given out in para 6 (a) and (b) above
विज्ञापन
विज्ञापन
job for 12th passed in indian army 21000 salary
Indian Army

चयन प्रक्रियाः उम्मीदवारों का चयन शार्टलिस्टिंग और एसएसबी इंटरव्यू पर आधारित होगा।

सैलरीः उम्मीदवारों को 21,000  रुपये प्रति माह दिया जाएगा।

इंटरव्यू स्थानः शॉर्टलिस्ट होने वाले उम्मीदवारों को भोपाल, बैंगलोर, इलाहाबाद और कपूरथला (पंजाब) में सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) इंटरव्यू के मध्यम से रखा जाएगा।

ऐसे करें आवेदन: उम्मीदवार 29 मई 2018 से लेकर 14 जून 2018 तक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed