IPPB Bank Executive Recruitment 2025: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) लिमिटेड ने सर्कल आधारित कार्यकारी (Circle Based Executives) के पदों पर संविदा (Contract) के आधार पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आईपीपी की आधिकारिक वेबसाइट ( ippbonline.com) पर जाकर 21 मार्च, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
रिक्ति विवरण इस प्रकार है:
भर्ती अभियान का लक्ष्य 51 रिक्त पदों को भरना है। सामान्य (UR) श्रेणी के लिए 13 पद निर्धारित किए गए हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 03 पद उपलब्ध हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों के लिए 19 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि अनुसूचित जाति (SC) के उम्मीदवारों के लिए 12 पद तय किए गए हैं। वहीं अनुसूचित जनजाति (ST) के उम्मीदवारों के लिए 04 पद आरक्षित है।
3 of 5
IPPB Bank Executive Recruitment 2025
- फोटो : IPPB Bank Executive Recruitment 2025
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता भी स्वीकार्य होगी।
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 21 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को भारत सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
कितना मिलेगा वेतन?
सर्कल आधारित कार्यकारी (Circle Based Executive) पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को 30,000 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। यह पद एक वर्ष की अनुबंध (Contract) अवधि के लिए होगा। यदि उम्मीदवार का प्रदर्शन संतोषजनक रहता है, तो प्रदर्शन के आधार पर अनुबंध को साल-दर-साल बढ़ाया जा सकता है। कुल मिलाकर इस अनुबंध की अधिकतम अवधि तीन वर्ष तक हो सकती है।
5 of 5
आवेदन शुल्क
- फोटो : freepik
श्रेणीवार आवेदन शुल्क
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक द्वारा सर्कल आधारित कार्यकारी पदों के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग तय किया गया है। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांगजन (PWD) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये है। सामान्य (GEN), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) सहित अन्य सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये निर्धारित है। पंजीकरण शुल्क ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई आदि) के जरिए जमा किया जाना अनिवार्य है।