{"_id":"5b598f724f1c1b764d8b4d49","slug":"indian-railway-rrb-recruitment-2018-exam-pattern","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"RRB Recruitment 2018: रेलवे भर्ती के लिए आपने भी किया है आवेदन, ऐसा होगा परीक्षा पैटर्न","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
RRB Recruitment 2018: रेलवे भर्ती के लिए आपने भी किया है आवेदन, ऐसा होगा परीक्षा पैटर्न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रेलवे में 90 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए 9 अगस्त से परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्नीशियन के लिए 26,502 पदों पर भर्ती होनी है। परीक्षा से पहले रेलवे भर्ती बोर्ड ने नोटिस जारी कर एग्जाम पैटर्न के बारे में जानकारी दी है।
2 of 4
रेलवे के लिए होने वाली इस भर्ती परीक्षा में कुल 75 सवाल पूछे जाएंगे जिनके लिए एक घंटे का समय दिया जाएगा। 20 सवाल मैथ्स, 25 सवाल जनरन इंटेलिजेंस और रीजनिंग, 20 सवाल जनरल साइंस और 10 सवाल जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर से होंगे। रेलवे ने यह भी कहा कि सेक्शन वाइज प्रश्नों का वितरण महज निर्देशात्मक के तौर पर है जबकि वास्तविक प्रश्न पत्र में कुछ फेरबदल हो सकते हैं।
3 of 4
परीक्षा में क्वालिफाई करने के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 40 फीसदी, ओबीसी उम्मीदवारों को 30 फीसदी, एससी उम्मीदवारों को 30 फीसदी और एसटी उम्मीदवारों को 25 फीसदी अंक लाने होंगे। कम से कम न्यूनतम अंक लाने के बाद ही आगे की प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्नीशियन के पदों के लिए भर्ती परीक्षा दो चरणों में होगी। जिन उम्मीदवारों ने असिस्टेंट लोको पायलट के पद पर आवेदन किया है उन्हें दूसरे चरण के सीबीटी पास करने के बाद कम्प्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट देना होगा। दोनों ही चरणों में निगेटिव मार्किंग होगी। गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा हालांकि कम्प्यटर बेस्ट एप्टीट्यूड टेस्ट में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।