फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RRB Recruitment 2018: रेलवे भर्ती के लिए परीक्षा केंद्र की लिस्ट जारी, ऐसे करें चेक

Sat, 28 Jul 2018 03:21 PM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 28 Jul 2018 03:21 PM IST
विज्ञापन
indian railway rrb group c exam know how to check exam center

रेलवे भर्ती बोर्ड 9 अगस्त से परीक्षाएं शुरू कर रहा है। रेलवे ने ग्रुप सी (असिस्टेंट लोको पायलट, एएलपी और टेक्नीशियन) भर्ती परीक्षा के उम्मीदवारों की परीक्षा तिथि, शहर, परीक्षा केंद्र और परीक्षा सत्र की जानकारी रिलीज कर दी है।

indian railway rrb group c exam know how to check exam center

रेलवे ने ग्रुप सी भर्ती परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए मॉक लिंक भी एक्टिव कर दिया है इसके जरिए उम्मीदवार परीक्षा पेपर की प्रैक्टिस कर तैयारी कर सकते हैं। इससे उम्मीदवारों को अंदाजा लग जाएगा कि उनसे परीक्षा में किस तरह के सवाल पूछे जाएंगे।

indian railway rrb group c exam know how to check exam center

एससी-एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों का परीक्षा केंद्र अगर किसी दूसरे शहर में है तो वो यात्रा के लिए ट्रैवेल अथॉरिटी डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही सभी उम्मीदवार परीक्षा से 4 दिन पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से ई-कॉल लेटर डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
indian railway rrb group c exam know how to check exam center

उम्मीदवार सबसे पहले रेलवे की वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in (जिस आरआबी के लिए आवेदन किया है) पर जाएं। अब इसके बाद वहां दिए गए परीक्षा शहर और तारीख की जानकारी पर जाकर क्लिक करें। साथ ही एससी/एसटी उम्मीदवारों के यात्रा के लिए लिंक Click here for City and Date intimation and SC/ST Travel Pass पर क्लिक कर अपना ट्रैवल अथॉरिटी डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन
indian railway rrb group c exam know how to check exam center

गौरतलब है कि भारतीय रेलवे में 90 हजार पदों पर भर्ती के लिए फरवरी में आवेदन निकाला गया था। जिसमें से ग्रुप सी (असिस्टेंट लोको पायलट व टेक्नीशियन) के लिए 26,502 पदों पर भर्तियां होनी है बाकी ग्रुप डी के पदों पर भर्ती होनी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed