फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेलवे में 90000 वैकेंसी के लिए एक करोड़ आवेदन रद्द, जानिए कैसे चलेगी पूरी चयन प्रक्रिया

Wed, 11 Apr 2018 05:57 PM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 11 Apr 2018 05:57 PM IST
विज्ञापन
indian railway 90000 vacancies exam in two levels result in march 2019
indian railway

RRB Recruitment 2018 : भारतीय रेलवे में निकली 90 हजार भर्तियों के लिए कुल सवा तीन करोड़ से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया था। इनमें से परीक्षा शुल्क का भुगतान करने वाले 2.37 करोड़ अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। देखा जाए तो करीब 1 करोड़ आवेदन रद्द हुए हैं। रेलवे बोर्ड अध्यक्ष अश्वनी लोहानी खुद इस परीक्षा की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने साफ कहा है कि परीक्षा को लीक प्रूफ रखने के लिए कई तरह के उपाय किए जाएंगे। ऑनलाइन परीक्षा के लिए करीब एक हजार प्रश्नपत्र तैयार किए गए हैं। सभी पदों के लिए दो चरण में परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहले चरण की परीक्षा अगस्त तक होगी। हालांकि अंतिम परिणाम की घोषणा अगले साल मार्च में की जाएगी। 

indian railway 90000 vacancies exam in two levels result in march 2019
indian railway

रेलवे सूत्रों के अनुसार ऑनलाइन परीक्षा के लिए किसी दक्ष एजेंसी की मदद ली जाएगी। प्रश्नपत्र कंप्यूटर पर रैंडम तरीके से अभ्यार्थियों के सामने आएंगे। उल्लेखनीय है कि रेलवे ने कुल 1.10 लाख नौकरी देने की घोषणा की है। इनमें 90 हजार पद ग्रुप सी व डी के लिए हैं। इसके अलावा इसी महीने रेलवे पुलिस फोर्स (आरपीएफ) के पदों के लिए आवेदन मांगे जाएंगे।

indian railway 90000 vacancies exam in two levels result in march 2019
railway

भारतीय रेलवे में निकली 90 हजार भर्तियों के लिए आवेदन करने का समय अब खत्म हो गया है। अप्लाई करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2018 थी। इस बंपर वैकेंसी के लिए करीब 2.5 करोड़ युवाओं ने आवेदन किया है। इससे साफ पता चलता है कि इतने अधिक उम्मीदवारों के आवेदन करने से प्रतियोगिता भी और कड़ी हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
indian railway 90000 vacancies exam in two levels result in march 2019
indian railway

आपको बता दें कि ये रेलवे की अब तक की सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रिया है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप सी (असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्नीशियन) के 26502 और ग्रुप डी (गैंगमैन, खलासी, गेटमैन, प्वांइटमैन आदि) के 62907 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। अब उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी करनी है लेकिन उससे पहले पूरी चयन प्रक्रिया के बारे में भी पता होना जरूरी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed