हर किसी को अपनी दास्ताँ सुनाई नहीं जाती,
दिल में ही दफ़्न हैं कुछ बातें,
जो ज़ुबाँ पर लाई नहीं जातीं।
लोग पूछते हैं कि अपने कुछ राज़ हमको भी बताओ,
हम कहते हैं कि हर बात हर किसी को बताई नहीं जाती।
तुम चेहरों को देखकर हाल समझना चाहते हो,
नकली चेहरों को पढ़ने की कला
यहाँ सिखाई नहीं जाती।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X