रोए छुप के सामने हँसते रहे
नाम दिल में तेरा ही रटते रहे
अब किसी पर भी यकीं होता नहीं
दोस्ती से इस कदर बचते रहे
दर्द की तुझसे शिकायत क्या करें
हिज्र की बस आग में जलते रहे
बख़्श दोगे तुम ख़ताएँ मेरी भी
ख़ुद को ही हम इस तरह छलते रहे
ख़ैर भी पूछी नहीं तुमने मेरी
ख़्वाब तब भी आँखों में पलते रहे
हाथ अपना तुम छुड़ा कर जब गए
बेख़ुदी में हाथ हम मलते रहे
अश्क आँखों में छुपा कर जीना है
बस तबस्सुम होंठों पर सजते रहे
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X