{"_id":"5ae051ba4f1c1be2798b6206","slug":"job-vacancies-in-indian-railway-for-10th-passed-apply-before-12th-may-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"10वीं पास के लिए रेलवे में नौकरी का मौका, 12 मई तक कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
10वीं पास के लिए रेलवे में नौकरी का मौका, 12 मई तक कर सकते हैं आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोंकण रेलवे निगम लिमिटेड ने 100 से अधिक पदों के लिए एनटीपीसी में नौकरियों की घोषणा की है। नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) की भर्ती महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक राज्यों के लिए होगी। इसमें उन लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनकी जमीन को कोंकण रेलवे निगम लिमिटेड की रेल परियोजना के लिए अधिग्रहित किया गया है। स्टेशन मास्टर, गुड्स गार्ड, लेखा सहायक और वरिष्ठ क्लर्क के पदों के लिए नौकरी निकाली गई हैं। आवेदकों को 18 से 33 साल की उम्र का होना चाहिए।
2 of 4
indian railway
एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में 5 साल की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 3 साल की छूट दी जाएगी। आवेदन करने का अंतिम तारीख 12 मई 2018 है। इन पदों पर नियुक्ति के लिए उम्मीदवार का ग्रैजुएट होना जरूरी है। चयन के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) जून 2018 में आयोजित किया जाएगा। सीबीटी एक स्क्रीनिंग है और सीबीटी के लिए प्रश्नों का मानक बताए गए शैक्षणिक मानकों के अनुरुप होगा।
3 of 4
indain railways
परीक्षा 90 मिनट की होगी और उम्मीदवारों को दिए गए समय में 100 प्रशन हल करने होंगे। परीक्षा के लिए योग्यता अंक 50% और आरक्षित श्रेणी के लिए 40% है। मार्च 2018 में कोंकण रेलवे निगम लिमिटेड ने उन लोगों के लिए टेक्नीशियन की भर्ती की घोषणा की थी जिनकी जमीन प्रॉजेक्ट के लिए अधिग्रहीत की गई थी। रजिस्ट्रेशन पोर्टल 30 अप्रैल तक खुला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
railway
इलेक्ट्रीशियन (3)/इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रिकल सिग्नल और टेलीकॉम रखरखाव (ईएसटीएम) -3 पद के लिए भर्ती के लिए कुल 65 पद हैं। आवेदक 18 से 30 साल के आयु वर्ग में होना चाहिए। अभ्यर्थी के पास इलेक्ट्रिक, वायरमैन, मैकेनिक एचटी, एलटी उपकरण और केबल ज्वाइंटिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक में आईटीआई के साथ 10 वीं पास योग्यता होनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।