फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

90 हजार रेलवे भर्ती: आपने भी किया है अप्लाई तो जरूर पढ़ें, 2 करोड़ आवेदकों के लिए बुरी खबर

Sun, 03 Jun 2018 02:36 PM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 03 Jun 2018 02:36 PM IST
विज्ञापन
indian railway 90000 post recruitment process difficulties
Indian Railway

भारतीय रेलवे ने हाल ही में बंपर भर्तियां निकाली थीं। 90 हजार से ज्यादा पदों के लिए करीब 2 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों के आवेदन मिले हैं। रेलवे भर्तियों के लिए इतने अधिक आवेदन मिलेंगे इसकी उम्मीद अधिकारियों ने भी नहीं की थी। 

indian railway 90000 post recruitment process difficulties
indian Railway

खबरों के मुताबिक, 90 हजार से ज्यादा पदों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा में देरी हो सकती है। इसका कारण ये है रिकॉर्ड 2 करोड़ 37 लाख आवेदन आए हैं यानि एक पद के लिए 237 दावेदार हैं। ऐसे में इनके लिए परीक्षाओं का आयोजन कब और कैसे होगा, ये सोचकर ही अधिकारियों के पसीने छूटे जा रहे हैं और उन्होंने रेलवे बोर्ड से तैयारियों के लिए और समय मांगा है।

indian railway 90000 post recruitment process difficulties
indian railway

रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फरवरी में अधिसूचना जारी होने के बाद उम्मीद की जा रही थी कि मई में प्रवेश पत्र भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी, लेकिन एक लाख रिक्त पदों के लिए दो करोड़ 37 लाख आवेदन आने से रेलवे सकते में है। सभी आवेदनों की छटनी में रेलकर्मियों को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
indian railway 90000 post recruitment process difficulties
indian railway

इसके अलावा रेलवे बोर्ड ने विभिन्न पदों के लिए आयु शैक्षिक योग्यता व फीस में संशोधन किए जिस कारण भी अधिकारियों को मेहतन करनी पड़ रही है। सभी राज्यों में इतनी बड़ी संख्या में एक साथ परीक्षा केंद्रों की बुकिंग भी चुनौती है। यही नहीं प्रवेश पत्र वितरण भी एक अलग समस्या है। जिससे अधिकारियों को निपटना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
indian railway 90000 post recruitment process difficulties
भारतीय रेलवे

अधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र कब तक वितरण किए जाएंगे और परीक्षा कब तक आयोजित की जाएगी। इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। जबकि फरवरी-मार्च में रेलवे दावा कर रहा था कि दिसंबर 2018 तक प्रवेश पत्र जारी करने, परीक्षा कराने, फिजिकल-मेडिकल टेस्ट आदि पूरा कर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए माना जा रहा है कि परीक्षा समय पर आयोजित नहीं हो सकेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed