देश सेवा करने के जज्बे से ओत-प्रोत युवाओं के लिए बेहतरीन खबर है। अपनी नौकरी के साथ ही मातृभूमि की सेवा और रक्षा करने के इच्छुक युवाओं के लिए भारतीय तटरक्षक बल ने भर्ती शुरू की है और इसकी अधिसचूना भी जारी की दी हैं।
इंडियन कोस्टगार्ड भर्ती अधिसूचना जारी: तटरक्षक बल में नाविक व यांत्रिक के पदों पर मिलेगी नौकरी, ये है प्रक्रिया
इंडियन कोस्ट गार्ड ने अपनी आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर नाविक (सामान्य ड्यूटी), नाविक (घरेलू शाखा), यांत्रिक (मैकेनिकल), यांत्रिक (इलेक्ट्रिकल) और यांत्रिक (इलेक्ट्रोनिक्स) की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय तटरक्षक बल ने कई पदों के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित की है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार भारतीय तटरक्षक बल के इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। भारतीय तटरक्षक बल के इन पदों पर आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.indiancoastguard.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
नाविक और यांत्रिक की चयन प्रक्रिया
योग्य उम्मीदवारों का चयन चार चरणों के माध्यम से किया जाएगा। पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी। दूसरे चरण में शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण और तीसरे चरण में दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। वहीं, चौथे और अंतिम चरण में चिकित्सकीय जांच की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए खबर के अंत में दिए गए सीधे लिंक पर क्लिक कर आधिकारिक अधिसूचना पढ़ें और डाउनलोड करें ।
नाविक और यांत्रिक श्रेणी के पदों पर भर्ती का विवरण
पदनाम श्रेणीवार रिक्त पद कुल ईडब्ल्यूएस ओबीसी एसटी एससी सामान्य कुल पद 37 94 21 47 151 350
नाविक (सामान्य ड्यूटी)
26
67
19
40
108
260
नाविक (घरेलू शाखा)
5
17
2
3
23
50
यांत्रिक (मैकेनिकल)
3
6
—
3
8
20
यांत्रिक (इलेक्ट्रिकल)
2
4
—
1
6
13
यांत्रिक (इलेक्ट्रॉनिक्स)
1
—
—
—
6
7
कोस्ट गार्ड भर्ती की अहम तिथियां
आधिकारिक अधिसूचना जारी
10 जून, 2021
ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
02 जुलाई, 2021 (10 बजे)
आवेदन करने की अंतिम तिथि
16 जुलाई, 2021 (शाम 06 बजे तक)
लिखित परीक्षा तिथि
सितंबर - 21
दूसरे चरण की तिथियां
अक्तूबर - 2021
सामान्य प्रशिक्षण की शुरुआत
फरवरी 2022 से
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता
- नाविक (जीडी) : उम्मीदवार को काउंसिल फॉर स्कूल एजुकेशन (COBSE) द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैथ्स और फिजिक्स के साथ 10 + 2 उत्तीर्ण होना चाहिए।
- नाविक (डीबी) : बोर्ड ऑफ काउंसिल फॉर स्कूल एजुकेशन (COBSE) द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
- यांत्रिक : ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ टेक्नीकल एजुकेशन (एआईसीटीई) द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल / मैकेनिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स / टेलीकम्युनिकेशन (रेडियो / पावर) इंजीनियरिंग में डिग्री या तीन साल का डिप्लोमा और काउंसिल फॉर स्कूल एजुकेशन (COBSE) द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए।
उम्र सीमा और आवेदन शुल्क
भारतीय तटरक्षक बल में भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 22 होनी चाहिए। उम्मीदवारों को नेट बैंकिंग का उपयोग करके या वीजा / मास्टर / मेस्ट्रो / रुपे क्रेडिट / डेबिट कार्ड / यूपीआई का उपयोग करके ऑनलाइन मोड के माध्यम से 250 रुपये का शुल्क देना होगा। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।