फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: आठवीं, दसवीं और बारहवीं पास के लिए सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका, फरवरी-मार्च 2021 में दो सेना भर्ती रैली

Sat, 26 Dec 2020 05:19 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 26 Dec 2020 05:19 PM IST
विज्ञापन
Indian Army Recruitment sena bharti rally in uttarakhand 2021
भारतीय सेना के जवान। (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

उत्तराखंड के युवाओं के पास सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका है। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में फरवरी और मार्च 2021 में सेना भर्ती की दो रैलियां होने वाली हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को इन भर्ती रैलियों में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। विभिन्न पदों के लिए होने वाली इन भर्ती रैलियों के जरिए  पिथौड़ागढ़ से लेकर अल्मोड़ा, बागेश्वर, उधम सिंह नगर और नैनीताल के युवा सेना में भर्ती होने का सपना पूरा कर सकते हैं। इन दोनों ही रैलियों के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है।



इसे भी पढ़ें- सरकारी नौकरियों की लाइव खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
 
 

Indian Army Recruitment sena bharti rally in uttarakhand 2021
भारतीय सेना - फोटो : बासित जरगर

पहली रैली 15 फरवरी से 23 फरवरी 2021 के बीच
पहली रैली 15 फरवरी से 23 फरवरी 2021 के बीच होगी। यह रैली पिथौड़ागढ़, चंपावत जिलों के युवाओं के लिए होगी। दूसरी भर्ती रैली 24 फरवरी से 10 मार्च 2021 के बीच होगी जो कि अल्मोड़ा, बागेश्वर, उधम सिंह नगर और नैनीताल के युवाओं के लिए आयोजित होगी।आठवीं, दसवीं और बारहवीं पास युवा इन भर्ती रैलियों में शामिल हो सकते हैं। विस्तार से जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें।

इसे भी पढ़ें-SSC CHSL Recruitment 2020: 4 हजार से ज्यादा नौकरियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज

 

Indian Army Recruitment sena bharti rally in uttarakhand 2021
भारतीय सेना - फोटो : amar ujala

30 जनवरी 2021 तक करें रजिस्ट्रेशन
अभ्यर्थी इन भर्ती रैलियों के लिए 30 जनवरी 2021 तक रजिस्ट्रेशन कर लें। पहली भर्ती रैली के लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र 31 जनवरी 2021 से 1 फरवरी 2021 के बीच ईमेल से भेजे जाएंगे। जबकि, दूसरी भर्ती रैली के लिए प्रवेश पत्र 8 जनवरी 2021 से 14 फरवरी 2021 के बीच ईमेल से भेजे जाएंगे। सिपाही जनरल ड्यूटी से लेकर सिपाही टेक्निकल,  सिपाही क्लर्क/स्टोर कीपर/टेक्निकल इनवेंट्री मैनेजमेंट्स आदि विभिन्न पदों पर भर्ती होगी।

इसे भी पढ़ें-UPPCL Recruitment 2021: 18 वर्ष की आयु है तो तुरंत करें आवेदन, बेहद आसानी से होगा सिलेक्शन
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Army Recruitment sena bharti rally in uttarakhand 2021
भारतीय सेना - फोटो : साकिब नबी

अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और लिखित परीक्षा के जरिए होगी। लिखित  परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी। गलत सवाल पर अभ्यर्थियों के नंबर कटेंगे।  भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के बारहवीं में कम से कम 50 फीसदी अंक होने चाहिए। हालांकि, अलग-अलग पदों के लिए एजुकेशन क्राइटेरिया अलग-अलग है। एक बार विस्तार से अधिसूचना जरूर देख लें। सिपाही ट्रेडमैन के लिए दसवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। जबकि, ट्रेडसमैन के लिए आठवीं पास।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed