हरियाणा स्कूल शिक्षा परिषद (HSSPP) असिस्टेंट ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। आपको बता दें कि यहां कुल 1207 पद खाली हैं। इन सभी पदों को भर्ती प्रक्रिया के जरिये भरा जाएगा। जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्ति पाना चाहते हैं, उनके पास आवेदन का ये आखिरी मौका है। आज ही HSSPP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और ऑनलाइन आवेदन करें। नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें...
HSSPP में बंपर भर्तियों के लिए आज ही करें आवेदन, ये है आखिरी मौका
महत्वपूर्ण तिथियां :
- आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 18 जून, 2019
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 04 जुलाई, 2019
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 05 जुलाई, 2019
शैक्षिक योग्यता :
- उम्मीदवारों शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दिया गया नोटिफिकेशन पढ़ें।
पदों का विवरणः
पद का नामः पद संख्या
- असिस्टेंट ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर 1207
आयु सीमाः
- उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 42 वर्ष तक पदों के अनुसार निर्धारित की गई है।
आवेदन शुल्कः
- सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये
- एससी / एसटी / भूतपूर्व सैनिक/ निःशक्तजन / महिला व अन्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रूपये आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
आवेदन प्रक्रियाः
- इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर पढ़ें। समस्त जानकारी से अवगत होकर आवेदन प्रक्रिया को निर्धारित समय में पूरा करें। आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किये जाएंगे।
चयन प्रक्रियाः
- उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।