कौन बनेगा करोड़पति का 11वां सीजन (KBC Season 11) टीवी शो दिन प्रतिदिन बेहतरीन होता जा रहा है। केबीसी के 11वें सीजन ने अब तक 15 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। इस 15वें एपिसोड में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर थे उत्तर प्रदेश के हिमांशु धूरिया। हिमांशु यहां 15वें सवाल तक पहुंचे, जो एक करोड़ रुपये के लिए उनसे पूछा गया। कौन हैं हिमांशु धूरिया और उनसे पूछा गया एक करोड़ रुपये का सवाल क्या था? इस बारे में जानने के लिए अगली स्लाइड्स देखें।
KBC 11: एक करोड़ रुपये के लिए उत्तर प्रदेश के हिमांशु से अमिताभ ने पूछा ये सवाल
महज 19 साल के हिमांशु धूरिया को ऊंचाई से डर लगता है। फिर भी वह पायलट बनने की ख्वाहिश रखते हैं। अपने सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने कोशिशें भी शुरू कर दी हैं। वे रायबरेली के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी में बतौर पायलट प्रशिक्षण ले रहे हैं। हिमांशु ने बताया कि उसका सपना बचपन से ही पायलट बनने का रहा है। ये उनका पैशन है। आगे पढ़ें, एक करोड़ रुपये के लिए हिमांशु से पूछा गया सवाल।
(A) अब्दुल फलल
(B) शहबलीउल्लाह देहलवी
(C) दारा शिकोह
(D) अहमद अल सरहिंदी
क्या आप इस सवाल का सही जवाब जानते हैं? हम आगे की स्लाइड में आपको इसका सही जवाब बता रहे हैं।
हिमांशु के सामने यह सावल आया तो थोड़ी देर सोचने के बाद उन्होंने कहा 'मैं क्विट करना चाहती हूं'। हिमांशु के पास कोई लाइफ लाइन नहीं बची थी। हालांकि हिमांशु को इस एक करोड़ के सवाल का जवाब पता था। लेकिन वह संशय में थे, जिस कारण उनके मन में 50 लाख खो देने का डर था। इसलिए उन्होंने गेम से बहार निकलने का फैसला लिया।
हिमांशु ने जब गेम खेलना शुरू किया तो उन्होंने एक हजार वाले प्रश्न में ही अपनी पहली लाइफलाइन ले ली थी। आगे है एक करोड़ के सवाल का सही जवाब।
ये भी पढ़ें- जब नहीं हुआ था जीरो का अविष्कार, जोड़-घटाव के लिए होता था उंगलियों का इस्तेमाल
एक करोड़ रुपये के लिए पूछे गए सवाल का सही जवाब है - दारा शिकोह।
बता दें कि इस सीजन में किसी ने भी कंटेस्टेंट ने करोड़पति नहीं बन पाया है। गौरतलब है कि 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 11 का एक प्रोमो चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके पीछे की वजह एक करोड़ का सवाल है। इसका खुलासा केबीसी के आने वाले एपिसोड्स में ही होगा।
कमेंट
कमेंट X