Govt Jobs After 12th: आज के बहुत से युवा सरकारी नौकरी का सपना देखते हैं, खासकर जब वे 12वीं पास कर लेते हैं। सरकारी नौकरी में अच्छी सैलरी, काम का भरोसा और समाज में इज्जत मिलती है, इसलिए यह युवाओं को खूब पसंद आती है। अगर आपने भी 12वीं पास कर ली है और अब सोच रहे हैं कि आगे क्या करें, तो यह खबर आपके काम की है। यहां हम आपको ऐसे सरकारी विभागों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी तैयारी करके आप अच्छी नौकरी पा सकते हैं और अपना करिअर बना सकते हैं।
आइए जानते हैं किन-किन विभागों में आप आवेदन कर सकते हैं और किन परीक्षाओं की तैयारी करनी होगी।
2 of 6
रेलवे जॉब
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रेलवे विभाग (Indian Railways Jobs)
रेलवे देश का सबसे बड़ा सरकारी नियोक्ता है और इसमें हर साल लाखों पदों पर भर्तियां होती हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) समय-समय पर ग्रुप-डी, एनटीपीसी (NTPC), और क्लर्क जैसे पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी करता है। इन पदों के लिए 12वीं पास होना ही काफी होता है। उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट (कुछ पदों के लिए) और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होता है। रेलवे की नौकरी में अच्छी सैलरी, स्थायित्व और प्रमोशन की अच्छी संभावना होती है।
3 of 6
इंडिया पोस्ट घिबली
- फोटो : इंडिया पोस्ट (X)
डाक विभाग (India Post)
डाक विभाग भी 12वीं पास युवाओं को नौकरी देने वाला एक बड़ा विभाग है। इसमें हर साल ग्रामीण डाक सेवक (GDS), पोस्टमैन, और पोस्टल असिस्टेंट जैसे पदों पर भर्ती की जाती है। अधिकतर पदों पर चयन मेरिट के आधार पर होता है यानी 12वीं के अंकों से ही चयन कर लिया जाता है, हालांकि कुछ पदों पर लिखित परीक्षा भी ली जाती है। इस विभाग में नौकरी करने पर स्थिरता के साथ-साथ अन्य सरकारी लाभ भी मिलते हैं।
4 of 6
भारतीय वायु सेना
- फोटो : एएनआई
सुरक्षा बल (Defense Forces)
देश की सुरक्षा करने वाले बल जैसे भारतीय सेना, सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ, और आईटीबीपी में भी 12वीं पास युवाओं के लिए कई मौके हैं। भारतीय सेना (Indian Army) में सैनिक जीडी, क्लर्क और टेक्निकल ट्रेड्स के पदों के लिए भर्ती होती है। इसके लिए फिजिकल टेस्ट, मेडिकल जांच और एक आसान सी लिखित परीक्षा ली जाती है। इसी तरह अर्धसैनिक बलों जैसे सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी आदि में कांस्टेबल स्तर के पदों के लिए भी भर्ती होती है, जिनके लिए 12वीं पास होना जरूरी है। ये नौकरियां फिजिकली एक्टिव युवाओं के लिए एक बेहतरीन विकल्प हैं।
5 of 6
SSC
- फोटो : https://ssc.gov.in/
कर्मचारी चयन आयोग में भर्ती (SSC Jobs)
कर्मचारी चयन आयोग (SSC), केंद्र सरकार की एक प्रमुख संस्था है जो कई सरकारी विभागों में भर्ती कराता है। 12वीं पास युवाओं के लिए एसएससी सीएचएसएल (Combined Higher Secondary Level) परीक्षा सबसे उपयुक्त होती है। इसके जरिए एलडीसी (Lower Division Clerk), डीईओ (Data Entry Operator), और पोस्टल असिस्टेंट जैसे पदों पर भर्ती की जाती है। परीक्षा में अंग्रेजी, गणित, रीजनिंग और जनरल नॉलेज जैसे विषय पूछे जाते हैं। यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होती है और इसकी तैयारी घर से भी की जा सकती है।