DMW (Diesel Loco Modernisation Works) Recruitment 2020: डीजल रेलईंजन आधुनिकीकरण कारखाना (डीएमडबल्यू) में अनेक पदों पर भर्तियां चल रही हैं। ये भर्तियां अपरेंटिस के रिक्त पदों को भरने के लिए हो रही हैं। आपको बता दें कि इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 फरवरी, 2020 से शुरू हो चुकी है। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन मान्य होंगे। आवेदन से संबंधित पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार को विज्ञापन लिंक के साथ-साथ आवेदन लिंक भी खबर में आगे की स्लाइड्स में दिया जा रहा है। इस नौकरी से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें।
10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
महत्वपूर्ण तिथियां -
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि - 27 फरवरी, 2020
- आवेदन करने की अंतिम तिथि - 26 मार्च, 2020
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि - 30 मार्च, 2020
पद का विवरण -
एक्ट अपरेंटिस - 182 पद
आयु सीमा -
उम्मीदवार के लिए न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है।
शैक्षणिक योग्यता -
उम्मीदवार के लिए दसवीं कक्षा पास और आईटीआई का कोर्स होना अनिवार्य है।
ऐसे करें आवेदन -
इच्छुक उम्मीदवार इस वेबसाइट dmw.indianrailways.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क -
सामान्य वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए - 100 रुपये
अनुसूचित जाति / जनजाति, महिलाओं और दिव्यांगजनों को किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
चयन प्रक्रिया - उम्मीदवार का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा।
ये भी पढ़ें : Sarkari Naukri 2020 LIVE : सरकारी विभागों में हो रहीं भर्तियां, यहां कई पद हैं खाली
ये भी पढ़ें : स्नातकों के लिए दिल्ली में सरकारी नौकरी के मौके, नहीं देनी कोई लिखित परीक्षा
विज्ञापन संख्या - 001/2019-20/Apprentice
नौकरी का स्थान - पटियाला (पंजाब)
आधिकारिक अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : आठवीं पास के लिए सरकारी नौकरियां, नहीं देना कोई आवेदन शुल्क
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।