दिल्ली पुलिस में प्रधान सिपाही (लिपिक) के पदों पर भर्तियां होने जा रही है। योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे 14 अक्तूबर, 2019 से 13 नवंबर, 2019 तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए ऑनलाइन माध्यम से ही पंजीकरण किए जाएंगे। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें...
Delhi Police: अगर कर लिया है 12वीं पास तो पुलिस विभाग में कई पद हैं खाली, जल्द करें आवेदन
पदों का विवरण :
पद का नाम : पदों की संख्या
प्रधान सिपाही (लिपिक) 554
आयु सीमा :
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है।
महत्वपूर्ण तिथियां :
- ऑनलाइन पंजीकरण करने की प्रारंभिक तिथि : 10 अक्तूबर, 2019
- ऑनलाइन पंजीकरण करने की अंतिम तिथि : 13 नवंबर, 2019
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (वरिष्ठ माध्यमिक) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही अंग्रेजी टंकण में गति 30 श.प्र.मि. अथवा हिंदी टंकण में गति 25 श.प्र.मि. होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गए नोटिफिकेशन देखें।
आवेदन प्रक्रिया :
इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 10 अक्तूबर, 2019 से शुरू हो रही हैं। ऑनलाइन आवेदन दिए गए निश्चित समय में पूरा किया गया ही मान्य होगा। आवेदन करने से पहले आगे दी गई अधिसूचना जरूर पढ़ें लें। इच्छुक आवेदक इन पदों पर 13 नवंबर, 2019 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : असिस्टेंट प्रोफेसर के 2331 पदों पर बंपर भर्तियां, 1.82 लाख तक सैलरी
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।