ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, (एम्स), कल्याणी, पश्चिम बंगाल के कार्यालय में तैनाती के लिए विशुद्ध रूप से अनुबंध के आधार पर विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। बेसिल भर्ती के तहत रिक्त पदों पर 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 08 दिसंबर से 18 दिसंबर, 2021 तक आधिकारिक वेबसाइट - https://www.becil.com/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
{"_id":"61b20d079333ec440e213fce","slug":"becil-recruitment-2021-12th-pass-bharti-sarkari-naukri-govt-jobs-notification-apply-online-on-becil-com","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BECIL Recruitment 2021: बेसिल भर्ती में लैब तकनीशियन, यूडीसी और अन्य पदों पर 12वीं पास करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
BECIL Recruitment 2021: बेसिल भर्ती में लैब तकनीशियन, यूडीसी और अन्य पदों पर 12वीं पास करें आवेदन
Thu, 09 Dec 2021 07:35 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Thu, 09 Dec 2021 07:35 PM IST
सार
BECIL Jobs: बेसिल भर्ती के तहत रिक्त पदों पर 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं। बेसिल में चयन केवल निर्धारित मानदंडों और नौकरी की आवश्यकता के अनुसार किया जाएगा। आवेदन केवल ऑनलाइन जमा किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
BECIL 12th Pass भर्ती 2021
- फोटो : Amar Ujala Graphics
सरकारी नौकरी 2021
- फोटो : अमर उजाला
BECIL Recruitment 2021 रिक्तियों का विवरण
- प्रयोगशाला तकनीशियन : 33
- लाइब्रेरियन ग्रेड III :03
- मेडिकल रिकॉर्ड तकनीशियन : 02
- गैस स्टीवर्ड : 01
- अपर डिवीजन क्लर्क / डाटा एंट्री ऑपरेटर : 36
- स्टोर कीपर सह क्लर्क : 03
- फार्मासिस्ट : 02
कुल रिक्त पद : 80
Sarkari Naukri 2022
- फोटो : अमर उजाला
BECIL Recruitment 2021 कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?
- उम्मीदवार बेसिल की वेबसाइट www.becil.com पर जाएं और संबंधित विज्ञापन संख्या चुनें।
- अब आवेदन के लिए अपना मूल विवरण दर्ज करें।
- आवेदन फॉर्म में अपने शैक्षणिक विवरण / कार्य अनुभव दर्ज करें।
- स्कैन की गई फोटो, हस्ताक्षर, जन्म प्रमाण-पत्र / 10वीं का प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र अपलोड करें।
- आवेदन फॉर्म का पूर्वावलोकन या संशोधित करें।
- भुगतान ऑनलाइन मोड (क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई आदि के माध्यम से)।
- अपने स्कैन किए गए दस्तावेजों को आवेदन पत्र के अंतिम पृष्ठ में उल्लेखित ईमेल आईडी पर भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन
becil jobs
BECIL Recruitment 2021 का आवेदन शुल्क
- सामान्य उम्मीदवारों के लिए 750/- रुपये (प्रत्येक अतिरिक्त पद के लिए 500/- रुपये अतिरिक्त) देय होगा।
- ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 750/- रुपये (प्रत्येक अतिरिक्त पद के लिए 500/- रुपये अतिरिक्त) देय होगा।
- अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 450/- रुपये (प्रत्येक अतिरिक्त पद के लिए 300/- रुपये अतिरिक्त) देय होगा।
- भूतपूर्व सैनिक के लिए 750/- रुपये (प्रत्येक अतिरिक्त पद के लिए 500/- रुपये अतिरिक्त) देय होगा।
- महिला उम्मीदवारों के लिए 750/- रुपये (प्रत्येक अतिरिक्त पद के लिए 500/- रुपये अतिरिक्त) देय होगा।
- ईडब्ल्यूएस/ पीएच उम्मीदवारों के लिए 450/- रुपये (प्रत्येक अतिरिक्त पद के लिए 300/- रुपये अतिरिक्त) देय होगा।