फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

असम राइफल्स में शुरू हुई बंपर भर्तियां, अप्रैल में यहां होगी भर्ती रैली

Mon, 15 Feb 2021 02:47 PM IST
Devesh Devesh जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Devesh Updated Mon, 15 Feb 2021 02:47 PM IST
विज्ञापन
Assam Rifles Recruitment 2021 Assam Rifles invites applications on 134   Vacancies
assam rifles recruitment 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

असम राइफल्स में भर्ती होकर देशसेवा करने का ख्वाब देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। असम राइफल्स में भर्ती का लंबे समय से चल रहा इंतजार खत्म हो गया है। पूर्वोत्तर के प्रहरी के नाम से विख्यात असम राइफल्स के महानिदेशक कार्यालय ने कई पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए आवेदन ईमेल और ऑफलाइन माध्यम से आमंत्रित किए गए हैं। असम राइफल्स ने इस संबंध में हाल ही में एक भर्ती अधिसूचना जारी की है। 

 

Assam Rifles Recruitment 2021 Assam Rifles invites applications on 134   Vacancies
असम राइफल्स - फोटो : Assam Rifles

असम राइफल्स की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित भर्ती अधिसूचना के अनुसार, राइफलमैन जनरल ड्यूटी, हवलदार क्लर्क, वारंट अधिकारी और व्यक्तिगत सहायक (पीए) आदि के 134 पदों पर भर्ती की जा रही है। पात्र और इच्छुक उम्मीदवार 01 मार्च, 2021 तक या उससे पहले ऑफलाइन मोड या ईमेल के जरिये असम राइफल्स की भर्ती रैली-2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

Assam Rifles Recruitment 2021 Assam Rifles invites applications on 134   Vacancies
assam rifles recruitment 2021 - फोटो : assam rifles
असम राइफल्स की रिक्तियों का विवरण 
पदनाम पद संख्या
राइफलमैन जनरल ड्यूटी (GD) 87
हवलदार क्लर्क  15
वारंट अधिकारी व्यक्तिगत सहायक (पीए) 1
राइफलमैन इलेक्ट्रिकल फिटर सिग्नल (EFS) 1
राइफलमैन लाइनमैन फील्ड (LMN) 1
वारंट अधिकारी रेडियो मैकेनिक (आरएम) 2
राइफलमैन आर्मरर 1
राइफलमैन इलेक्ट्रीशियन मैकेनिक वाहन (EMV) 1
राइफलमैन वाहन मैकेनिक (VM) 1
राइफलमैन इलेक्ट्रीशियन 2
राइफलमैन प्लंबर 1
वारंट अधिकारी फार्मासिस्ट 1
हवलदार एक्स-रे सहायक 1
राइफलमैन महिला अटेंडेंट 1
राइफलमैन नाई 3
राइफलमैन कुक 6
राइफलमैन उपकरण और बूट रिपेयरर 2
राइफलमैन सफाई 4
राइफलमैन वाशरमैन 3
कुल 134 पद
विज्ञापन
विज्ञापन
Assam Rifles Recruitment 2021 Assam Rifles invites applications on 134   Vacancies
assam rifles recruitment 2021 - फोटो : assam rifles

आयु सीमा एवं योग्यता 
असम राइफल्स में क्लर्क, पर्सनल असिस्टेंट, रेडियो मैकेनिक, फार्मासिस्ट पदों के लिए आयु सीमा 18 से 25 साल है। जबकि अन्य सभी पदों के लिए 18 से 23 वर्ष आयु सीमा निर्धारित है। वहीं, शैक्षणिक योग्यता विभिन्न पदानुसार अलग-अलग है। इसके विस्तृत अधिसूचना अंतिम  पढ़ी जा सकती है। उपरोक्त पदों पर चयन प्रक्रिया उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), लिखित परीक्षा, ट्रेड (स्किल) टेस्ट, विस्तृत दस्तावेज सत्यापन और विस्तृत चिकित्सीय परीक्षण पर आधारित होगी।

विज्ञापन
Assam Rifles Recruitment 2021 Assam Rifles invites applications on 134   Vacancies
assam rifles recruitment 2021 - फोटो : assam rifles

आवेदन कैसे करें
योग्य उम्मीदवार DIRECTORATE GENERAL ASSAM RIFLES (RECRUITMENT BRANCH), LAITKOR, SHILLONG, MEGHALAYA-793010 को संबोधित एक लिफाफे में फोटो आईडी और दस्तावेज जैसे- शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अधिवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, डिप्लोमा / तकनीकी / आईटीआई प्रमाण पत्र (जैसा कि लागू हो) की स्व-सत्यापित प्रतिलिपि के साथ के साथ निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर भेज दें। उम्मीदवार दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियों को rectbrdgr@gmail.com पर भी ईमेल कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 01/03/2021 है। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed