फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   15 thousand teachers recruitment

15 हजार शिक्षकों की भर्ती से जुड़ी बड़ी खबर, जरूर पढ़ें

Sat, 11 Jun 2016 01:22 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला,इलाहाबाद
ब्यूरो अमर उजाला,इलाहाबाद Updated Sat, 11 Jun 2016 01:22 PM IST
विज्ञापन
15 thousand  teachers recruitment
- फोटो : getty

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित प्राथमिक विद्यालयों में 15 हजार सहायक अध्यापकों की नियुक्ति के लिए काउंसलिंग 14 जून को होगी। काउंसलिंग प्रक्रिया हर हाल में पूरी करने के बाद अभ्यर्थियों को 25 जून तक नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे। 

विज्ञापन


अभ्यर्थियों को प्रथम वरीयता वाले जिले में काउंसलिंग के लिए बुलाने का फैसला किया गया है। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से इस संबंध में सूचना जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि 15 जनवरी को ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 
विज्ञापन


अब एनआईसी द्वारा उपलब्ध कराए गए बीएलएड एवं अन्य अभ्यर्थियों के डाटा के आधार पर जिले में निर्धारित सीटों के सापेक्ष सूची तैयार कर इसे समाचार पत्रों में शीघ्र ही प्रकाशित किया जाएगा। चयन सूची में उसी जिले के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अवसर प्रदान किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

14 जून को काउंसलिंग में शामिल नहीं किया जाएगा।

15 thousand  teachers recruitment

इससे पूर्व द्वितीय काउंसलिंग के अंतर्गत दूसरे जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों को 14 जून को काउंसलिंग में शामिल नहीं किया जाएगा। प्रथम वरीयता वाले अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच हेतु काउंसलिंग 14 जून को होगी। पूर्व में काउंसलिंग में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों, जिनके मूल अभिलेख पहले से ही जिले में जमा हैं, उन्हें पुन: काउंसलिंग में शामिल होने की आवश्यकता नहीं है। 

चयन सूची में शामिल नहीं होने वाले अभ्यर्थी जिनके मूल अभिलेख जनपद में जमा करा लिए गए हैं, उनके मूल अभिलेख हर दशा में 15 जून तक वापस कर दिए जाएंगे, जिससे वह दूसरे जिले की काउंसलिंग में भाग ले सकें। 14 जून को होने वाली काउंसलिंग में पद नहीं भरने की दशा में 21 जून को दोबारा काउंसलिंग होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed