फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jharkhand: शिक्षा विभाग के सचिव ने सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया सम्मान, कहा- शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते

Fri, 28 Feb 2025 07:52 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 28 Feb 2025 07:52 PM IST
सार

Ranchi News: शिक्षा विभाग के सचिव उमा शंकर सिंह ने समाज को दिशा देने में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है, और उनका योगदान केवल स्कूल तक सीमित नहीं रहता, बल्कि वह समाज के हर क्षेत्र में प्रेरणा बनकर कायम रहता है।

विज्ञापन
Ranchi News: Education Department Secretary Uma Shankar honored retired teachers, says teachers never retire
शिक्षा विभाग के सचिव उमा शंकर सिंह ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमा शंकर सिंह ने शुक्रवार को रांची जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय द्वारा आयोजित एक विशेष समारोह में फरवरी माह में सेवानिवृत्त होने वाले दो प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों और 16 शिक्षकों को सम्मानित किया। यह आयोजन सचिवालय स्थित सभागार में संपन्न हुआ, जहां सेवानिवृत्त शिक्षकों को मोमेंटो, शॉल और सभी प्रकार की पावनाएं प्रदान कर उनकी सेवाओं का अभिनंदन किया गया।

Ranchi News: Education Department Secretary Uma Shankar honored retired teachers, says teachers never retire
शिक्षा विभाग के सचिव उमा शंकर सिंह ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

‘शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते’
इस अवसर पर सचिव उमा शंकर सिंह ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते। उन्होंने कहा कि समाज को दिशा देने में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है, और उनका योगदान केवल स्कूल तक सीमित नहीं रहता, बल्कि वह समाज के हर क्षेत्र में प्रेरणा बनकर कायम रहता है। उन्होंने शिक्षकों की निष्ठा, समर्पण और सेवा भाव को सराहा और कहा कि उनके द्वारा दिए गए ज्ञान और मूल्यों को पीढ़ियां याद रखेंगी।
 
Ranchi News: Education Department Secretary Uma Shankar honored retired teachers, says teachers never retire
शिक्षा विभाग के सचिव उमा शंकर सिंह ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

‘नव साक्षर भारत प्रोजेक्ट से जुड़ें’
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि शशि प्रकाश सिंह, निदेशक प्राथमिक शिक्षा, ने शिक्षकों के जीवनभर के योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षकों को 'नव साक्षर भारत प्रोजेक्ट उल्लास' के जन चेतना केंद्र से जुड़ने का आह्वान किया, जिससे वे शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान जारी रख सकें और समाज के हित में अपनी विशेषज्ञता का उपयोग कर सकें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranchi News: Education Department Secretary Uma Shankar honored retired teachers, says teachers never retire
शिक्षा विभाग के सचिव उमा शंकर सिंह ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

‘शिक्षकों का योगदान अनंतकाल तक रहता है’
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधीक्षक ने भी शिक्षकों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक समाज के निर्माता होते हैं, उनका योगदान सिर्फ एक पीढ़ी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह अनंतकाल तक चलता है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जनवरी 2025 में भी 28 सेवानिवृत्त शिक्षकों को उपायुक्त रांची महोदय द्वारा सेवानिवृत्ति के दिन सभी लाभ प्रदान किए गए थे और यह सम्मान कार्यक्रम भविष्य में भी इसी तरह जारी रहेगा।
 
विज्ञापन
Ranchi News: Education Department Secretary Uma Shankar honored retired teachers, says teachers never retire
शिक्षा विभाग के सचिव उमा शंकर सिंह ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

शिक्षा जगत के वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में अवर सचिव शिक्षा, जिला शिक्षा अधीक्षक रांची, जिले के क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी और अन्य शिक्षा कर्मी मौजूद रहे। पूरे आयोजन में शिक्षा विभाग के प्रति शिक्षकों के समर्पण और उनके द्वारा समाज में किए गए अमूल्य योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed