फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahashivaratri: CM हेमंत सोरेन ने किया देवघर शिव बारात का उद्घाटन, 'आगामी दिनों में विश्व पटल पर होगा स्थापित'

Wed, 26 Feb 2025 08:06 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 26 Feb 2025 08:06 PM IST
सार

Deoghar Shiv Barat: बाबानगरी देवघर में महाशिवरात्रि के अवसर पर पिछले कई साल से शिव बारात निकल रही है। लेकिन इस बार पहला मौका है, जब इसे सरकारी स्तर पर निकाला जा रहा है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को इसका विधिवत उद्घाटन किया है।

विज्ञापन
Mahashivaratri CM Hemant Soren inaugurated Deoghar Shiv Barat established on world stage in coming days
शिव बारात में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बाबानगरी देवघर में बाबा भोलेनाथ के चरणों पर शीश नवाकर आप सभी का अभिनंदन करता हूं। आज यहां शिव बारात में सम्मिलित होने का मुझे भी अवसर मिला है। यहां हम एक ऐसे समूह के साथ खड़े हैं, जिसमें  इंसान के साथ जीव-जंतु भी शामिल है। यह शिव बारात मात्र नहीं है। यह बातें झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने कही।

Trending Videos
Mahashivaratri CM Hemant Soren inaugurated Deoghar Shiv Barat established on world stage in coming days
सीएम सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

सीएम हेमंत बोले, ऐसे महोत्सव में इतनी बड़ी संख्या में लोगों का एकत्र होना यह दर्शाता है कि इससे ऊपर और कोई ताकत नहीं है और कहीं न कहीं दुनिया इसी की बदौलत चल रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बाबा नगरी देवघर के केएनएन स्टेडियम में आयोजित शिव बारात महोत्सव को संबोधित करते हुए ये बातें कही। इस अवसर पर उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य एवं आकर्षक झांकियों के साथ शिव बारात को रवाना किया।

Mahashivaratri CM Hemant Soren inaugurated Deoghar Shiv Barat established on world stage in coming days
सीएम सोरेन सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

उमंग, उत्साह, खुशी, श्रद्धा, भक्ति और आस्था का है दिन
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए उमंग, उत्साह, खुशी, श्रद्धा, भक्ति और आस्था का दिन है। महाशिवरात्रि का महापर्व सदियों से मनाते आ रहे हैं और आगे भी यह अनवरत जारी रहेगी। बाबा नगरी देवघर के लिए यह महापर्व विशेष है। यहां महाशिवरात्रि के पर्व के साथ निरंतर नया अध्याय जुड़ता जा रहा है। आप सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम भव्य रूप ले रहा है। आज यह महोत्सव निरंतर बड़ा आयाम लेने की तैयारी में आगे बढ़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahashivaratri CM Hemant Soren inaugurated Deoghar Shiv Barat established on world stage in coming days
सीएम हेमंत सोरेन - फोटो : अमर उजाला

आस्था का यह केंद्र और मजबूती के साथ आगे बढ़े, सभी का सहयोग जरूरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि देवघर की पावन धरती असीम आस्था का केंद्र है। श्रावणी मेले के दौरान देश- दुनिया से लाखों श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए आते हैं। इतना ही नहीं साल भर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला चलता रहता है। इस पवित्र स्थल को और बेहतर करने के लिए सरकार मंथन करेगी और इसमें आपका सहयोग काफी मायने रखेगा। आने वाले समय में आस्था के इस केंद्र को और मजबूती के साथ आगे ले जाना है।

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित शिव बारात महोत्सव में मंत्री दीपिका पांडेय, मंत्री सुदिव्य कुमार, विधायक सुरेश पासवान, विधायक उदयशंकर सिंह, पूर्व मंत्री बादल, जिला परिषद अध्यक्ष किरण कुमारी, संताल परगना के आयुक्त लालचंद दादेल, पुलिस महानिरीक्षक क्रांति कुमार गड़िदेशी, पुलिस उपमहानिरीक्षक अंबर लकड़ा, जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक समेत हज़ारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed