झारखंड के देवघर से बासुकीनाथ जा रही कांवड़ियों से भरी मंगलवार सुबह सरठ के पास हादसे का शिकार हो गई। हादसे में छह कांवड़ियों की मौत हो गई है, जबकि करीब 26 घायल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्यों में जुट गया। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की टीम ने घायलों को तत्काल देवघर सदर अस्पताल और बासुकीनाथ उपस्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल कांवड़ियों को रांची रेफर किया गया है। यह बस बिहार के नवादा जिले से कांवड़ियों को लेकर आई थी, जो देवघर में जलाभिषेक के बाद दर्शन के लिए बासुकीनाथ धाम जा रही थी।
Jharkhand: चालक को झपकी आई, ट्रक से टकराई, फिर पत्थर पर चढ़कर ईंटों के ढेर में घुसी बस; देवघर हादसे की कहानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवघर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:12 PM IST
सार
Deoghar Bus Accident: देवघर से बासुकीनाथ जा रही कांवड़ियों से भरी बस सरठ के पास हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 6 कांवड़ियों की मौत, जबकि 26 घायल हैं। हादसे का कारण तेज रफ्तार और ड्राइवर को झपकी आना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन