प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव यानी रामनवमी का त्योहार सनातन धर्म में एक विशेष महत्व रखता ह। आज रविवार को रामनवमी पर पूरे देश में भगवान राम की पूजा-अर्चना भव्य रूप से की जा रही है। झारखंड की राजधानी रांची की रामनवमी भी आकर्षण का केंद्र होती है, इस मौके पर राम भक्तों के द्वारा शोभायात्रा निकालने की परंपरा है। वहीं, हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी धर्मपत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ निवारणपुर स्थित प्राचीन श्रीराम जानकी तपोवन मंदिर पहुंचे। जहां, उन्होंने विधि विधान के अनुसार भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की।
Jharkhand News: रामनवमी पर निकाली गई शोभायात्रा, पत्नी के साथ सीएम सोरेन ने तपोवन मंदिर में की पूजा, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 06 Apr 2025 02:50 PM IST
सार
रामनवमी पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन प्राचीन श्रीराम जानकी तपोवन मंदिर पहुंचे। जहां, उन्होंने विधि विधान से पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की खुशहाली के लिए कामना की।
विज्ञापन
