फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विजय शंकर नहीं बुमराह हैं जीत के असल हीरो, आखिरी ओवर में दिए 'गुरु मंत्र' से मिली जीत

Wed, 06 Mar 2019 12:32 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Wed, 06 Mar 2019 12:32 PM IST
विज्ञापन
jasprit bumrah help vijay shankar in last over of 2nd ODI against australia
shankar and bumrah

विराट कोहली (116) की शानदार शतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया ने मंगलवार को नागपुर में खेले गए दूसरे वन-डे में ऑस्ट्रेलिया को 8 रन से हराकर पांच मैचों की वन-डे सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। वहीं इस जीत के असली हीरो रहे विजय शंकर ने बताया कि आखिरी ओवर में कैसे बुमराह की मदद लेकर उन्होंने टीम को जीत दिलाई।

jasprit bumrah help vijay shankar in last over of 2nd ODI against australia
marcus stoinis

आखिरी ओवर में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 6 गेंदों पर 11 रन दरकार थी। क्रीज पर हाफ सेंचुरी लगाने वाले ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस के साथ नाथन लियोन बल्लेबाजी कर रहे थे और कंगारुओं के हाथ में दो विकेट सुरक्षित थे।

jasprit bumrah help vijay shankar in last over of 2nd ODI against australia
bumrah

आखिरी ओवर डालने से पहले विजय शंकर ने टीम के धाकड़ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से बातचीत की थी। बुमराह ने विजय शंकर से कहा, 'पिच पर गेंद थोड़ा रिवर्स हो रहा है। तुम्हे विकेट पर सही लेंथ पकड़कर गेंदबाजी करनी होगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
jasprit bumrah help vijay shankar in last over of 2nd ODI against australia
vijay shankar

'बुमराह की वो बात मेरे दिमाग में बैठ गई और मैंने यही सोचा कि रनों को डिफेंड करने का सही तरीका यही है कि मैं विकेट पर गेंद सीधी डालूं और विकेट हासिल करूं।' इसके बाद विजय शंकर ने आखिरी ओवर में तीन गेंदों पर दो विकेट हासिल कर भारत को जीत दिलाई।

विज्ञापन
jasprit bumrah help vijay shankar in last over of 2nd ODI against australia
विजय शंकर

विजय शंकर ने आखिरी ओवर की पहली ही गेंद पर मार्कस स्टोइनिस को एलबीडब्ल्यू आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। शंकर की दूसरी गेंद पर जांपा ने दो रन चुरा लिए। इसके बाद तीसरी गेंद पर गेंदबाज ने जांपा को क्लीन बोल्ड कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed