फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी जोर-शोर पर, सबूत हैं बच्चों की यह तस्वीरें

Sat, 10 Aug 2019 08:48 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sat, 10 Aug 2019 08:48 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir school reopen, independence day preparation, Latest Visuals From Kashmir
जम्मू-कश्मीर के पांच जिलों से धारा 144 हटा ली गई है। जम्मू, कठुआ, सांबा, उधमपुर और रियासी जिलों में सभी तरह के प्रतिबंध हटा लिए गए हैं। जम्मू क्षेत्र के इन पांच जिलों में स्कूल और कॉलेज खोल दिए गए हैं। इन जिलों में सभी बाजार और दुकानें खुली हैं एवं यातायात सामान्य है। घाटी में अब भी पाबंदियां जारी हैं। सुरक्षा बलों का संवेदनशील तथा प्रमुख स्थानों पर कड़ा पहरा है। 
jammu kashmir school reopen, independence day preparation, Latest Visuals From Kashmir
घाटी व लद्दाख के साथ ही जम्मू संभाग के पुंछ, राजोरी, डोडा व किश्तवाड़ और रामबन जिलों में संचार सेवा ठप है। किश्तवाड़ एवं डोडा जिलों में कर्फ्यू में ढील दी गई है। सरकारी कार्यालयों में भी उपस्थिति बढ़ी है। कश्मीर घाटी में पाबंदियां जारी रहीं। श्रीनगर के सिविल लाइंस और डल झील के कुछ इलाकों में लोगों को आवाजाही की छूट देने से निजी वाहन भी सड़कों पर चल रहे हैं। फल व सब्जियों की दुकानें भी खुलीं रहीं। अधिकारी ने बताया कि हालात सामान्य हो रहे हैं और पांच अगस्त को धारा 144 लागू करने के बाद से अब तक क्षेत्र में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। 
jammu kashmir school reopen, independence day preparation, Latest Visuals From Kashmir
सप्लाई प्रभावित, आयुष कॉलेजों में दाखिला भी रुका
एहतियात के तौर पर लगाई गई पाबंदियों से संभाग के कई जिलों के साथ घाटी में खाद्य आपूर्ति की थोक आपूर्ति पर असर पड़ा है। शहर की सबसे बड़ी थोक मंडी वेयर हाउस मार्केट से पचास फीसदी तक सप्लाई प्रभावित हुई है। इनमें चालक भी पाबंदी वाले इलाकों में जाने से कतरा रहे हैं। आयुष कॉलेजों में दाखिले के लिए अंतिम तिथि 14 अगस्त है, लेकिन नेट बंद होने से कई उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नहीं करा पा रहे हैं। इस मामले में अभी तक प्रशासन की ओर से रजिस्ट्रेशन की तिथि में बदलाव को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
jammu kashmir school reopen, independence day preparation, Latest Visuals From Kashmir
प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी नेता गिरफ्तार
जम्मू को अलग राज्य का दर्जा देने सहित अन्य मांग पर प्रदर्शन कर रहे प्रदेश और यूथ कांग्रेस के कई नेताओं को पीर मिट्ठा पुलिस ने शहीदी चौक स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। सभी को घंटों पुलिस स्टेशन में रखा गया। नेताओं का आरोप था कि वे शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रख रहे थे, लेकिन पुलिस उन्हें घसीटते हुए ले गई। 
विज्ञापन
jammu kashmir school reopen, independence day preparation, Latest Visuals From Kashmir
घाटी से अब तक 40 हजार लोग ट्रेन से रवाना 
घाटी में उपजे हालात के बीच पिछले पांच दिन में रेलवे ने 40 हजार के करीब श्रमिकों और पर्यटकों को रेलवे ने उनके राज्य भेजा है। इसी कड़ी में शनिवार को 45 सौ के करीब श्रमिकों को विशेष ट्रेन से उनके राज्यों की ओर रवाना किया। घाटी में उपजे तनाव के चलते 15 अगस्त से शुरू होने वाली जम्मू-कश्मीर स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन की रात्रिकालीन बस सेवा के फिलहाल शुरू होने की उम्मीद नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed