फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विदेश में पीएचडी और एमफिल के लिए 20 लाख देगी केजरीवाल सरकार, इन छात्रों को मिलेगा लाभ

Mon, 05 Aug 2019 09:59 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 05 Aug 2019 09:59 AM IST
विज्ञापन
delhi government will give 20 lakh for phd and mphil in abroad university to sc st student
केजरीवाल सिसोदिया गोपाल राय - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली कैबिनेट ने अपनी बैठक में अहम फैसला लिया है जिसके तहत वह एक बहुत ही विशेष योजना की शुरुआत करने जा रही है। इससे छात्रों को विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए सरकारी मदद दी जाएगी। आगे जानिए क्या है यह अहम फैसला और किन छात्रों को इसका लाभ मिलेगा।

delhi government will give 20 lakh for phd and mphil in abroad university to sc st student
जानकारी देते हुए केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली सरकार अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को विदेश में उच्च शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए विशेष योजना की शुरुआत करेगी। इस प्रस्ताव को कैबिनेट से मंजूरी मिलते ही लागू कर दिया जाएगा। योजना के तहत वर्ग विशेष के प्रतिभावान विद्यार्थियों को कृषि, कानून,  कला, मेडिसिन और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में एमफिल व पीएचडी के लिए 100 विद्यार्थियों को सरकार की अेार से राशि मुहैया कराई जाएगी। 

delhi government will give 20 lakh for phd and mphil in abroad university to sc st student
अरविंद केजरीवाल - फोटो : Amar Ujala

दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री ने बताया कि विदेश में शोध करने या एमफिल करने वाले प्रतिभावान अनुसूचित जाति वर्ग के 100 शोधार्थियों को सरकार की ओर से राशि देने का प्रस्ताव है। दो वर्षीय के लिए 10 और चार वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए 20 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। दिल्ली में पहली बार अनुसूचित जाति वर्ग के मेधावी शोधार्थियों के लिए आर्थिक सहायता राशि का प्रावधान किया गया है। इसके लिए लाभार्थी के परिवार की वार्षिक आय छह लाख से कम होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi government will give 20 lakh for phd and mphil in abroad university to sc st student
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

मंत्री ने बताया कि विदेश में उच्च शिक्षा हासिल करने में लाखों का खर्च होता है। इसलिए इस वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को आर्थिक कमी की वजह से विदेश में पढ़ाई का अवसर देने के लिए योजना की शुरुआत की जा रही है।

विज्ञापन
delhi government will give 20 lakh for phd and mphil in abroad university to sc st student
केजरीवाल और सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले दिल्ली सरकार की ओर से जयभीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना के तहत अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग की सुविधा मुहैया की जा रही है। इसके तहत निशुल्क कोचिंग हासिल करने वाले 107 में से 35 विद्यार्थी जेईई मेन और एनईईटी में उतीर्ण हुए। अब तक इस योजना के तहत 4953 विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग दी जा चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed