फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'ये जादू है जिन्न का' शो की हीरोइन ने साल भर किया शूटिंग का इंतजार, बातचीत में बताई ये वजह

Sun, 20 Oct 2019 07:25 AM IST
Mishra Mishra मुंबई टीम, अमर उजाला
मुंबई टीम, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 20 Oct 2019 07:25 AM IST
विज्ञापन
ye jadu hai jinn ka actress aditi sharma interview with amar ujala
Aditi Sharma - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे परदे पर पारलौकिक शक्तियों वाले शोज को मिल रही चर्चा के क्रम में एक नया शो शुरू हुआ है, ये जादू है जिन्न का। शो का मुख्य किरदार अमन एक जादूगर है और उसके साथ है रोशन, जिसे अमन को बचाना है। शो में रोशनी का किरदार कर रहीं अदिति शर्मा से एक खास मुलाकात।



'ये जादू है जिन्न का' में अपने किरदार के बारे में कुछ बताइए?
ये जादू है जिन्न का, एक फैंटेसी जादुई शो है। इस शो का कोंसेप्ट बहुत ही दिलचस्प  है। इस कहानी के मुख्य किरदार अमन के पास जादुई शक्तियां हैं। दूसरी तरफ मेरा किरदार रोशनी एक सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर किरदार है और क्या वह अमन को जिन्न की नकारात्मक ऊर्जा से बचाने में सफल होगी? यही शो का असली ट्विस्ट है। इस शो का सबसे बड़ा आकर्षण जादू है।

ye jadu hai jinn ka actress aditi sharma interview with amar ujala
Aditi Sharma - फोटो : सोशल मीडिया

क्या आप असली जिंदगी में भी जादू में विश्वास करती हैं?
मुझे जादुई शो में होने वाले जादू पर विश्वास नहीं है लेकिन मैं मन्नतों और चमत्कारों में विश्वास करती हूं। देखिए न, मेरे विश्वास ने ही मेरे सपनों को हकीक़त में बदल दिया। मैं हमेशा से एक अभिनेत्री बनना चाहती थी। जब मैं छोटी थी तब से इसके लिए कामना करती रहती थी। आज मेरा सपना सच हो गया है। मैंने कैमरे के पीछे भी काम किया है लेकिन मुझे पता था कि एक दिन मुझे कैमरे के सामने आना है।

ye jadu hai jinn ka actress aditi sharma interview with amar ujala
Aditi Sharma - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता विक्रम के बारे में आपका क्या कहना है?
विक्रम वास्तव में एक बेहद अच्छे सह-अभिनेता हैं और मुझे उनके साथ काम करने में बहुत मजा आता है। वह बहुत शर्मीले हैं और मैं बहुत ही आउटगोइंग हूं ऐसे में यह बात हमारी जोड़ी को एकदम फिट बनाती है। विक्रम ने मुझे बताया कि वह इतनी जल्दी अपने सह-कलाकारों के साथ घुलते –मिलते नहीं है, लेकिन वे मेरे साथ घुले –मिले, इसलिए मैं इससे बहुत खुश हूं। वह लंबे समय से इस इंडस्ट्री में हैं, ऐसे में मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ye jadu hai jinn ka actress aditi sharma interview with amar ujala
Aditi Sharma - फोटो : सोशल मीडिया

महिला सशक्तीकरण के बारे में आपका क्या कहना है?
मुझे नहीं लगता कि हमें सशक्त होने की आवश्यकता है, क्योंकि ऐसा कहकर या सशक्त होने की जरूरत बता कर हम खुद को कम आंक रहे हैं जो कि अपने आप में ही सही नहीं है। लेकिन मुझे खुशी है कि अब अधिक से अधिक महिलाएं आवाज उठा रही हैं, और अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर भी पा रही हैं। व्यक्तिगत रूप से मुझे लगता है कि मैं सौभाग्यशाली हूं, क्योंकि मेरे माता-पिता ने मेरा सहयोग किया है साथ ही मुझे पैसे की चिंता किए बिना अदाकारा बनने के अपने सपनों पर काम करने का मौका दिया है। हर माता पिता को अपने बच्चों के सपने पूरे करने में उनकी मदद करनी ही चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed