पहली ही फिल्म अनारकली ऑफ आरा से समीक्षकों और दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचने वाले लेखक-निर्देशक अविनाश दास की सीरीज ‘शी’ का प्रसारण आज से नेटफ्लिक्स पर हो रहा है। इम्तियाज अली रचित इस सीरीज की चुनौतियों और इसके कथानक पर अविनाश से पंकज शुक्ल ने ये खास बातचीत की।
नेटफ्लिक्स पर ‘शी’ के प्रसारण में कुछ ही घंटे शेष, उससे पहले जानिए निर्देशक अविनाश दास से पूरी कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैसा कि सीरीज का नाम है और जो चार एपिसोड इसकी रिलीज से पहले अमर उजाला को देखने को मिले, उसके हिसाब से ये एक स्त्री की यात्रा है, आपका क्या नजरिया है इसे लेकर?
इस सीरीज का हर छोटा बड़ा कलाकार अपने अभिनय से दर्शकों को चौंकाने वाला है। ये मुंबई पुलिस की एक सिपाही भूमि की कहानी है। जैसा कि आप इसके चार एपिसोड में देख ही चुके हैं, ये भूमि के जरिए ये बताने की कोशिश है कि स्त्री जब खुद को पहचानती है तभी वह कुछ बड़ा काम दुनिया में कर पाती है। इसके लिए उसे किसी के सहारे की जरूरत नहीं है। स्वतंत्र और आत्मनिर्भर स्त्री में बहुत शक्ति होती है, इसी शक्ति की तलाश में भूमि की ये यात्रा है। सीरीज में ये किरदार अदिति पोहनकर कर रही हैं, उनकी अभिनय क्षमता देखकर लोग काफी चौंकने वाले हैं।
इस सीरीज में आप और इम्तियाज अली के भाई आरिफ दो निर्देशक हैं, आप किसी फिल्मी परिवार से नहीं है और आरिफ इस सीरीज के रचयिता के भाई हैं, तो कहीं कुछ दुराव तो नहीं लगा?
नहीं, बिल्कुल नहीं। इम्तियाज अली बहुत ही सुलझे हुए फिल्ममेकर हैं। वह अब निर्माण के क्षेत्र में हैं और अपनी टीम का विस्तार कर रहे हैं। वह एक परिवार के मुखिया की तरह हैं जिनके लिए सब बराबर हैं। आरिफ और मैंने, हम दोनों ने इस सीरीज से पहले एक एक फिल्म निर्देशित की है। इम्तियाज ने भी सीरीज के निर्माण के दौरान हम दोनों को बराबर ही समझा। मैं इम्तियाज का इस बात के लिए शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने अनारकली ऑफ आरा देखने के बाद मुझे इस सीरीज के निर्देशन के लिए चुना।
इसके बाद आप मैक्स प्लेयर के लिए भी एक सीरीज कर रहे हैं?
हां, रनअवे लुगाई नाम की ये सीरीज मैं निर्देशित कर रहा हूं। इसके बारे में अभी ज्यादा कुछ कहना उचित नहीं होगा। सीरीज में संजय मिश्रा, रवि किशन जैसे उम्दा कलाकार हैं और इसकी पृष्ठभूमि बिहार की है।
धोखाधड़ी का केस दर्ज होने पर आई विक्रम गोखले की सफाई, अभिनेता सहित तीन लोगों पर लगा है आरोप