{"_id":"582efa2a4f1c1b6136901187","slug":"more-than-five-thousand-weapons-burns-in-kenya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक साथ जलाए गए 5000 से ज्यादा हथियार, हैरान कर देगी वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक साथ जलाए गए 5000 से ज्यादा हथियार, हैरान कर देगी वजह
Fri, 18 Nov 2016 06:37 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 18 Nov 2016 06:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
केन्या में 5000 से ज्यादा हथियारों को एक साथ जलाया गया है। नैरोबी पुलिस ने यह कदम उठाया है और इसे देखने वालों की आंखें फटी की फटी रह गई। दरअसल, सरकार के आदेश पर हजारों जब्त किए गए हथियारों को एक झटके में आग लगा दी गई।
एक साथ जलाए गए 5000 से ज्यादा हथियार, हैरान कर देगी वजह
2 of 5
मीडिया की खबरों के अनुसार हथियारों को स्वाहा करने की वजह अपराधियों को सबक सिखाना है। साथ ही सरकार और पुलिस ने ऐलान किया है कि इस तरह के हथियारों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मीडिया खबरों के अनुसार ये 5,250 हजार हथियार थे और इन्हें करीब 10 सालों में जब्त किया गया। इनमें सभी हथियार जब्त या सरेंडर किए गए थे।
एक साथ जलाए गए 5000 से ज्यादा हथियार, हैरान कर देगी वजह
3 of 5
दरअसल, केन्या में क्राइम की वारदातें तेजी से बढ़ रही हैं और इसी के चलते ये संदेश दिया गया है। मामले पर उपराष्ट्रपति वीलियम रूटो ने कहा कि दरअसल, करीब 15 फीट ऊंचे हथियार के पहाड़ को आग लगाई गई है। उन्होंने कहा कि ये हथियार उन गलत हाथों में थे जो दंगे और अपराध करने से नहीं डरते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक साथ जलाए गए 5000 से ज्यादा हथियार, हैरान कर देगी वजह
4 of 5
बता दें कि केन्या में लाइसेंसी हथियार पाना बेहद मुश्किल है, इसलिए हथियारों की तस्करी यहां आम मानी जाती है। लाइसेंसी हथियार देने में सख्ती के बावजूद केन्या के बॉर्डर पर गैर-कानूनी हथियार तस्करी का धंधा चलता है, जिसमें सोमालिया प्रांत का नाम सबसे ऊपर आता है।
विज्ञापन
एक साथ जलाए गए 5000 से ज्यादा हथियार, हैरान कर देगी वजह
5 of 5
एक आकंड़े के अनुसार यहां नागरिकों के पास करीब 5 लाख गैर-कानूनी हथियार मौजूद हैं। केन्या में हथियारों से हमले अक्सर किए जाते हैं। साल 2013 में एक हमला किया गया था जिसमें 67 लोगों की मौत हुई थी वहीं अप्रैल 2015 में कुछ हथियारबंदों ने यूनिवर्सिटी में फायरिंग कर डाली थी और इसमें 148 लोगों की मौत हो गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।